— एन जाॅन केम के नाम का इस्तेमाल– दस्तावेज भी फर्जी मध्य प्रदेश के फर्जी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ नरेंद्र जॉन कैम को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले कई दिनों से मध्य प्रदेश पुलिस इसको खोज रही थी। बताया जा रहा है कि इसने जो डिग्रियां हासिल की है और जो पंजीयन बताया है वो भी फर्जी है, हालांकि अभी इसकी भी जांच चल रही है। दरअसल इसने खुद को ब्रिटेन का प्रसिद्ध हार्ट विशेषज्ञ डॉक्टर एन जॉन केम बताया और फर्जी दस्तावेजों के दम पर मध्य प्रदेश के दमोह में 7 मरीजों का हार्ट ऑपरेशन कर दिया. ऑपरेशन के दौरान इन सभी मरीजों की मौत हो गई। दरअसल मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मिशनरी अस्पताल चलता है। यहां जनवरी-फरवरी के बीच 7 मरीजों की मौत हुई। इन सभी मरीजों का ऑपरेशन ब्रिटेन से आए प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट प्रोफेसर डॉक्टर एन जॉन केम ने किया था। मगर जब जांच की गई तो डॉ एन जॉन केम की सच्चाई सामने आ गई। View this post on Instagram दरअसल इसका असली नाम नरेंद्र विक्रमादित्य यादव था और इसने डॉक्टरी के फर्जी दस्तावेज बनवा रखे थे। इसने खुद को ब्रिटेन का डॉक्टर बताक दमोह के मिशनरी अस्पताल में नौकरी हासिल की थी। मध्य प्रदेश पुलिस की टीम ने प्रयागराज पुलिस की मदद से प्रयागराज में छापेमारी की और इस फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया। अभी तक मृतकों की संख्या 7 है मगर ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है। दरअसल इसने कई हार्ट ऑपरेशन किए हैं. अब मध्य प्रदेश प्रशासन ये पता करने की कोशिश कर रहा है कि इसकी वजह से कितने मरीजों ने अपनी जान गवाई है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि इस फर्जी डॉक्टर ने 15 लोगों का हार्ट ऑपरेशन किया है, जिसमें से 7 की मौत हुई है। आरोप ये भी है कि इसने साल 2006 में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का भी ऑपरेशन किया था और उनकी भी मौत हो गई थी। फिलहाल मध्य प्रदेश पुलिस ने आरोपी नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ डॉ एन जॉन केम के खिलाफ गबन, जालसाजी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कांग्रेस उल्लास के साथ मनाएगी सरदार पटेल की जयंती- सीडब्ल्यूसी की बैठक में बोले खरगे शिवराज से ज्यादा बहु की चर्चा– क्या राजनीति विरासत संभालेंगी अमानत