नगर निगम कमिश्नर ने कहा जांच कर करेंगे कार्यवाही

रीवा/मध्यप्रदेश का रीवा नगर पालिक निगम हमेशा अपने कारनामो केलिए सुर्खियों में बना रहता है  विगत महीनों पहले ही आपने बाल अपचारी वाला मामला सुर्खियों में था अब एक और मामला सामने आया है कि जो भी भर्ती  हो रही है वो अधिकारी की मिलीभगत से की जा रही है।

जहां पर वार्ड नंबर 26 के चिरहुला कॉलोनी में संजय चमकेल मस्टर में सफाई कर्मचारी है जिसको नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से नगर निगम के कंट्रोल रूम में डायरेक्ट भर्ती कर दी गई ।

वहीं सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है कि उक्त चयनित कर्मचारी वार्ड नंबर 26 के दरोगा के पुत्र हैं जिनको डायरेक्ट नगर निगम कंट्रोल रूम में भर्ती की गई है। जबकि किसी कर्मचारी की नगर निगम में भर्ती होती है तो उसका पेपर में विज्ञापन दिया जाता है लेकिन ऐसा न कर अधिकारियो के मिलीभगत से  डायरेक्ट ही कंट्रोल रूम में भर्ती करवा दिया गया।

नगर निगम कमिश्नर ने जांच कर कार्यवाही करने की कही बातें


इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर संजय सौरभ सोनवड़े ने कहा कि मामले को हम गंभीरता से लेंगे और जांच करके कार्यवाही करेंगे।

वही जब मीडिया ने नगर निगम कंट्रोल रूम पहुंचकर मस्टर कर्मचारी से बात करनी चाहिए तो वो कैमरे की नजर से भागते नजर आए और कंट्रोल रूम का दरवाजा बंद कर लिया गया।
फिर भी मीडिया के कमरे में कंट्रोल रूम में काम कर रहे मस्टर कर्मचारी कैद हो गए।
अब देखना यह है कि क्या नगर निगम कमिश्नर इस कर्मचारी पर कार्यवाही करते हैं या इसी तरह नगर निगम में अधिकारियों की मिली भगत से लगातार बिना सूचना के भर्ती करते रहेंगे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading