रीवा/ मध्यप्रदेश के रीवा और मऊगंज जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट शिव सिंह ने मध्यप्रदेश की मोहन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा प्रदेश मौत का अखाड़ा बना हुआ है मोहन सरकार के आंकड़े स्वयं बता रहे हैं कि प्रदेश में हत्या, राहजनी, बलात्कार, आत्महत्या जैसी घटनाएं बढ़ी हैं।
बड़े पैमाने पर नशाखोरी,अवैध धंधे भ्रष्टाचार चरम पर हैं अपराध के क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है पूरा इलाका अपराधों से जल रहा है मऊगंज जिले में घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं पुलिस के कड़े पहरे के बाद भी गड़रा गांव में एक ही परिवार के 3 सदस्य फांसी के फंदे पर मृत मिले इसके पहले भी कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं ।

शिव सिंह ने मोहन यादव पर प्रहार करते हुए कहा कि मोहन यादव आरएसएस के मुख्यमंत्री हैं व सरकार के गृहमंत्री हैं जिनकी संवेदना शायद मर चुकी है आज तक मुख्यमंत्री घटनाओं की सच्चाई जानने व संवेदना व्यक्त करने मऊगंज नहीं जा सके, न ही घटनाओं की असलियत जानने की कोशिश की  न्यायिक जांच ही करा सके।

आज मुख्यमंत्री रामनवमी के अवसर पर रीवा मैहर दौड़े पर हैं जहां कुछ समय रीवा एयरपोर्ट पर रहने के बाद मैहर में मां शारदा की पूजा अर्चना करने पहुंच रहे हैं ऐसे में मुख्यमंत्री के पास जरा सी भी संवेदना है व संविधान लोकतंत्र प्रजातंत्र पर विश्वास है तो मैहर देवी के समक्ष पश्चाताप करें और तत्काल मुख्यमंत्री गृहमंत्री पद से इस्तीफा दें क्योंकि प्रदेश का हर आवाम दहशत में है मुख्यमंत्री सरकार चलाने में पूरी तरह फेल हैं।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading