बड़नगर । एक नाबालिक लड़की के अपहरण और उसकी बरामदगी से संबंधित पुलिस कार्यवाही l बड़नगर पुलिस ने एक नाबालिक लड़की को जोबट (जिला झाबुआ) से बरामद किया, जिसे आरोपी रणजीत रावत ने घूमाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोपी लड़की को बस स्टैंड पर अकेला छोड़कर फरार हो गया। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। 29 मार्च 2025 को लड़की के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज की, जिसके आधार पर अपराध क्रमांक 235/25, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री प्रदीप शर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत, थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई की। 4 अप्रैल 2025 को मुखबिर की सूचना पर जोबट से लड़की को बरामद कर उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस टीम की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार सहित अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ट्रंप के टैरिफ से तेज हुई बिकवाली- दुनिया भर में उथल-पुथल रामनवमी एवं नववर्ष के अवसर पर जय दुअरानाथ उत्सव समिति जवा के द्वारा जवा से दुअरानाथ तक निकाली जाएगी विशाल श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा