नईगढ़ी/ मऊगंज जिला अंतर्गत नईगढ़ी जनपद पंचायत की बेसकीमती जमीन कई वर्षों से अतिक्रमण के घेरे में थी जिस कारण जनपद के कर्मचारी तक को आवास बनाने के लिए जमीन नहीं है। वहीं दूसरी तरफ जनपद की जमीन पर अवैध रूप से दुकानें संचालित करके अतिक्रमणकारी लाखो रुपये कमा रहे हैं और जनपद के पास बिजली के बिल देने तक का राजस्व नहीं है जैसा कि पूर्व में भी प्रकाशित हुआ है कि नईगढ़ी जनपद पंचायत अध्यक्षया ममता कुंज बिहारी तिवारी शपथ लेते ही कहा था कि मैं कोई शासक और नेता नहीं हूं मैं केवल जनता की सेवक हूँ और जनता की जो संपत्ति है उसकी रक्षा करना उसकी चौकीदारी करना हमारा कर्तव्य और धर्म दोनों है। View this post on Instagram जनपद अध्यक्षया ने अतिक्रमण हटाने के लिए प्रस्ताव भी लाया था उसी पर जनपद पंचायत सीईओ द्वारा तहसीलदार नईगढ़ी को जनपद पंचायत नईगढ़ी की खसरा नंबर 239, 235 और 232 के सीमांकन के लिए आवेदन दिया गया था। जिसे नवागत कलेक्टर राजस्व के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जितने भी शासकीय जमीन है वो राजस्व के कालम नंबर 12 में दर्ज हो जाए जिनके निर्देशन में नईगढ़ी तहसीलदार और नईगढ़ी जनपद पंचायत सीईओ के उपस्थति में सीमांकन किया गया जिसका सुखद परिणाम आने शुरू हो गए है। इसीलिए कहते है जैसा प्रशासन होगा उसके अच्छे परिणाम आएंगे।अब एक बड़ा सबाल है कि आखिर ऐसा क्या कारण था कि नईगढ़ी जनपद की जमीन के सीमांकन में वर्षों लग गए आखिर ऐसा क्या कारण था कोई ऐसा बड़ा राजनीतिक दबाव था जिसके कारण नईगढ़ी जनपद का सीमांकन नहीं हो रहा था?बता दे कि जनपद का सीमांकन होने बाद जहां जनपद कर्मचारियों के आवास की व्यवस्था हो पाएगी वही कमर्शियल मेंन रोड के दोनों तरफ जनपद की जमीन होने से कमर्शियल दुकाने बनेगी जिससे भविष्य में नईगढ़ी जनपद एक आत्मनिर्भर जनपद होगा और उन दुकानों से आने वाली आय से जनपद स्वयं आत्म निर्भर होकर अपने कर्मचारियों के लिए और क्षेत्र के विकास में भी राशि खर्च कर सकेगा। अब सवाल यही उठता है कि क्या जो जमीन सीमांकित हुई है जिन जमीनो में अतिक्रमण है क्या वह जनपद के अधीन हो पाएगी ये तो समय बताएगा। इस संबंध में नईगढ़ी जनपद अध्यक्षया का कहना है कि सबसे पहले तो मऊगंज के नवागत मऊगंज कलेक्टर,तहसीलदार नईगढ़ी का इस कार्य में सहयोग करने के लिए, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को धन्यवाद देती हूं कि जिनके द्वारा निरंतर विकास कार्यों में सहयोग मिल रहा है। और जो जनपद पंचायत जमीन है उसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य, धर्म और दायित्व है उसका निर्वहन करना हमारा एक मेंन संकल्प था आज जमीन सीमांकन होकर चिन्हित हो गई है वह शीघ्र ही अतिक्रमण मुक्त होगी जो रोड के किनारे दुकानें बनी है वो जनपद की है और अब वो जनपद के अधीन होगी और उससे आने वाली है आय से हमारा जनपद स्वाबलंबी होगा।जिसके लिए उन्होंने प्रभारी पंचायत मंत्री, जनपद सदस्यों और सभापति को सहयोग करने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गुड़हर रमकुई में रिटायर्ड कर्मचारी के घर में गन प्वाइंट के दम पर बंधक बनाकर की गई लाखो की लूट। “शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: बड़नगर पुलिस ने आरोपी को दबोचा”
You must be logged in to post a comment.