16 अप्रैल को होनी थी बेटी की शादी। रमकुई रीवा/ रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोड़हर रमकुई गांव में रिटायर्ड कर्मचारी रमाशंकर सिंह तिवारी के घर में अज्ञात लुटेरों ने गन पॉइंट के दम पर लूटपाट कर फरार हो गए। https://videopress.com/v/y2RIuXDw?resizeToParent=true&cover=true&preloadContent=metadata&useAverageColor=true जिसकी रिपोर्ट चोरहटा थाने में दर्ज कराई गई है जिसमे पुलिस ने घटना स्थल पर पहुचकर निरीक्षण किया और आरोपियो के तलाश में जुट गई है। बताया जाता है कल दिनांक 2 अप्रैल को शाम 7 बजे के आसपास 3 अज्ञात लुटेरों ने लड़के के नाम घर घुसकर गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर करीब 30 तोला सोना, 2 लाख रुपये नगद और शादी का सामान लूट लिए। जिसकी खबर लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।बता दे कि पीड़ित रमाशंकर सिंह तिवारी मनेन्द्रगढ़ कोल माइंस से सेवानिवृत्त हैं। उनकी बेटी की शादी 16 अप्रैल को तय थी जिसके लिए घर में तैयारियां चल रही थीं। आरोपियों ने हाथों में ग्लव्स पहनकर वारदात को अंजाम दिया और घर में रखे लड़की और बहू के ट्राली बैग को तोड़कर 30 तोला सोना, 2 लाख रुपये नगद अन्य सामान लेकर फरार हो गए और जाते जाते धमकी दे गए किसी को फोन करेगे और 2 घंटे बाहर निकलेंगे तो गोली मार देंगे।जिसकी सूचना फरियादी द्वारा आज दिनांक 3 अप्रैल को सुवह 10 बजे के आसपास चोरहटा थाने में दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस। सूचना की जानकारी लगते ही मौके पर एसपी विवेक सिंह, एएसपी अनिल सोनकर चोरहटा थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल पहुंचा और घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आसान नहीं है डगर तीसरे टर्म की जनपद पंचायत नईगढ़ी का बहुप्रतीक्षित जमीन का हुआ सीमांकन
You must be logged in to post a comment.