प्रदीप चौधरी।। पुलिस कमिश्नर इंदौर ने पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई और उन्हें आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। पुरस्कृत पुलिसकर्मियों के नाम और उनके कार्य:1. कार्यवाहक प्रधान आरक्षक अभिषेक सेंगर (998) और आरक्षक पुष्पेंद्र (3847) – थाना लसुड़िया: पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत, इंदौर के थाना लसुड़िया क्षेत्र से गुम हुए 19 बालक/बालिकाओं को सकुशल ढूंढने में इन दोनों ने महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका निभाई।2. सहायक उपनिरीक्षक कैलाशचंद्र बराड़े – थाना सेंट्रल कोतवाली: होलिका दहन, रंगपंचमी और रमजान माह के दौरान मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में लगन और मेहनत के साथ कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए इन्हें सम्मानित किया गया।3. महिला प्रधान आरक्षक सरिता सचान – कार्यालय अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-03, नगरीय इंदौर: विधानसभा सत्र के दौरान थानों से महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र कर विधानसभा सेल को समय पर भेजने और वरिष्ठ कार्यालयों द्वारा मांगी गई जानकारी को प्रेषित करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए इन्हें पुरस्कृत किया गया।इन पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों ने न केवल पुलिस विभाग की कार्यशैली को मजबूत किया, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास को बढ़ाने में भी योगदान दिया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन “इंदौर में यातायात बाधित करने वाली 7 बसें जप्त, प्रशासन की सख्त कार्रवाई” पन्ना जिले के फर्जी एनकाउंटर मामले में डीएसपी ग्लैडविन एडवर्ट और प्रधान आरक्षक नीरज प्रधान दिल्ली सीबीआई की गिरफ्त में