प्रदीप चौधरी। सतना के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक अजय सिंह राहुल ने एक मंच से कांग्रेस पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गुटबाजी कोई नई बात नहीं है, लेकिन कार्यकर्ताओं को इस पर ध्यान देने की बजाय अपना काम करते रहना चाहिए। अजय सिंह ने कहा, “बड़े नेता आपस में लड़ते रहें, मगर कार्यकर्ताओं को आपस में नहीं लड़ना है।” साथ ही, उन्होंने खुलासा किया कि सतना से कुछ लोगों ने उनका चुनाव हरवाया, जो आज यहाँ मौजूद हैं। यह बयान कांग्रेस के भीतर की अंदरूनी कलह को उजागर करता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर नगर पालिका निगम में एक और घोटाला उजागर “चलती गाड़ी में रिश्वत: लोकायुक्त पुलिस ने टोल पर दबोचा बिजली विभाग के EE को”