सनातनी समाज की श्रद्धा और हनुमान कथा समिति के सदस्यों के समर्पण का प्रतिफल है सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ अनुष्ठान-सर्जेश पांडे जवा/ श्री हनुमान कथा समिति द्वारा लोक कल्याणार्थ सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के आनंदी माता मंदिर परिसर स्थित शिव हनुमान मंदिर पूंछी अतरैला में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का 230वां कार्यक्रम संपन्न हुआ। View this post on Instagram सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ आचार्य सुरेश तिवारी के आचार्यत्व में पंचोपचार पूजन और लोक कल्याण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर श्री हनुमान कथा समिति के संस्थापक व भाजपा नेता सर्जेश पांडेय ने कहा कि महावीर हनुमान जी कलियुग के राजाधिराज है । श्री हनुमान चालीसा पाठ उनकी आराधना का सहज और सरल रास्ता है। हनुमान चालीसा पाठ से हर तरह के संकटों का निवारण होता है,सब तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ अनुष्ठान लोक कल्याण का संकल्प है।गत तीन वर्षों से सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का निरंतर आयोजन श्री हनुमान जी महराज की महती कृपा, सनातन समाज की श्रद्धा और हनुमान कथा समिति के सदस्यों के समर्पण का प्रतिफल है। यह अनुष्ठान सनातनी परंपराओं से जन-जन को जोड़ने और संस्कारित समाज के निर्माण के लिए है। सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ मेंश्री हनुमान कथा समिति के संस्थापक सर्जेश पांडेय, पूर्णानंद शास्त्री,आचार्य सुरेश तिवारी,सेवा निवृत्त लेखाधिकारी देवी प्रसाद पांडेय, सेवा निवृत्त शिक्षक बृजमोहन पांडेय,हनुमत सेवक रमेश सिंह तोमर,पंडित सिद्ध नारायण तिवारी,गोपाल सिंह बघेल, डाक्टर कामता प्रसाद गौतम, चन्द्रमणि सिंह,रामजी तिवारी, श्रीनिवास मिश्रा, पंडित रामकिंकर मिश्रा, पंडित उमेश मिश्रा,उमाकांत द्विवेदी, पंडित अनंत प्रसाद पांडेय, हनुमत सेवक अनिल कुमार गुप्ता मस्ताना भाई,भजन गायक बीरेंद्र द्विवेदी, रामजी तिवारी, हनुमत सेवक प्रदीप कुमार पांडेय, शिवेंद्र कुमार पांडेय, धनेन्द्र द्विवेदी, मनोज कुमार तिवारी,विनोद पांडेय, रामनारायण मिश्रा,त्रिलोकी प्रसाद मिश्र, रूपेन्द्र गुप्ता, धर्म नारायण तिवारी, राजेन्द्र सिंह पटेल,रजनीश गुप्ता, मनीष कुमार कहार,विद्यासागर नापित,मोतीलाल गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता,मनीष कुमार गुप्ता,प्रिंस गुप्ता,अमन गुप्ता,लक्ष्य गुप्ता,अंश गुप्ता,शुभम साहू,शिखा साहू,प्रिया गुप्ता,श्रेया साहू,विजय गुप्ता, राहुल साहू सहित भारी संख्या में श्रद्धालु सामूहिक पाठ में शामिल हुए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन “वायरल वीडियो: कार में कांस्टेबल की शर्मनाक हरकत, पुलिस विभाग में हड़कंप” रमज़ान की सबे कद्र पर खत्में तरावीह के मौके पर इमामों को तोहफे और नज़राना पेश किया गया
You must be logged in to post a comment.