प्रदीप चौधरी। इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की स्मृति में पाथवे ग्लोबल अलायंस और ट्रेडिशनल रेसलिंग एसोसिएशन, इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक में तीन दिवसीय “ट्राई नेशनल बेल्ट रेसलिंग कप” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भारत, रूस और उज्बेकिस्तान के ओलंपिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। पुरुषों के सीनियर वर्ग में 8 वेट कैटेगरी और महिलाओं के वर्ग में 5 वेट कैटेगरी में मुकाबले आयोजित हुए। इस प्रतियोगिता में इंदौर की दो होनहार बेटियों ने देश का नाम रोशन किया। ललित कला परिसर, इंदौर की बरखा कुमावत ने 52 किलोग्राम वेट कैटेगरी में और विशाखा डामोर ने 66 किलोग्राम वेट कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत को दो कांस्य पदक दिलाए। बरखा और विशाखा, इंदौर के ललित कला परिसर में मार्शल आर्ट की छात्राएं हैं और पिछले दस वर्षों से डॉ. ललित पानेरी के मार्गदर्शन में बेल्ट रेसलिंग का प्रशिक्षण ले रही हैं। इस उपलब्धि पर पाथवे ग्लोबल अलायंस के पदाधिकारी वरुण कश्यप और ट्रेडिशनल रेसलिंग एसोसिएशन, इंडिया के अध्यक्ष सुदेश कुमार ने खिलाड़ियों को पदक और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इंदौर की इन बेटियों ने न केवल अपने शहर बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। इनकी मेहनत और लगन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मेरठ के सौरभ हत्याकांड जैसा औरैया में एक और सनसनीखेज मामला लैंड पुलिंग एक्ट और किसान क्या कहा जीतू पटवारी ने.