रीवा / पंजाब में करीब 13 महीने से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन को केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर पंजाब राज्य की आम आदमी पार्टी की मान सरकार ने बुलडोजरों के माध्यम से आंदोलन स्थल को कुचलकर अनशनकारी किसानों को बड़ी संख्या में गिरफ्तार करने का काम किया है।

पंजाब सरकार एवं केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के तानाशाही पूर्ण कृत्यों की रीवा संयुक्त किसान मोर्चा के नेता शिव सिंह, गया प्रसाद मिश्र, रामजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह शंखू, लालमणि त्रिपाठी, उमेश सिंह पटेल, सोभनाथ कुशवाहा, सुग्रीव सिंह,अशोक चतुर्वेदी फौजी, यदुवंश प्रताप सिंह, प्रदीप बंसल आदि ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि एमएसपी की कानूनी गारंटी का कानून बनाने राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति रद्द करने कर्ज मुक्ति किसानों को शहीद का दर्जा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने आदि विभिन्न मुद्दों को लेकर देशभर में किसान आंदोलित हैं। पूर्व में 750 से अधिक किसानों ने अपनी शहादत दिया सरकार से कई दौर की वार्ता विफल रही।

बीजेपी के इशारे पर आम आदमी पार्टी की मान सरकार ने षड्यंत्र के तहत आंदोलन को कुचलने का काम किया पंजाब सरकार की इस तानाशाही पूर्ण कार्यवाही का हिसाब भाजपा एवं आप सरकार से इस देश का किसान जल्द लेगा शिव सिंह ने कहा कि मोर्चे के आवाहन मुताबिक आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी
                   

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading