किसान संघर्ष समिति प्रदेश अध्यक्ष एड. आराधना भार्गव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पहुंचा सिंगरौली सिंगरौली/सिंगरौली कोल माइंस इलाके के वांसी वेरदहा क्षेत्र में अदानी कंपनी द्वारा पीड़ित आदिवासियों के भूमियों को प्रशासन के संरक्षण में जबरन अधिग्रहण किए जाने को लेकर किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनीलम के निर्देशन पर किसान संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल तीसरी बार किसान संघर्ष समिति की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट आराधना भार्गव के नेतृत्व में सिंगरौली पहुंचा प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शंखू सिंगरौली के अध्यक्ष अशोक सिंह पैगाम प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम काकोड़िया प्रदेश सचिव निसार आलम सीधी जिले के अध्यक्ष मनोज कोल सुनील जायसवाल प्रदीप जयसवाल सहित कई नेता शामिल रहे। View this post on Instagram आदिवासियों ने फिर से संकल्प लेकर अदानी कंपनी को अपनी जमीने नहीं देने व अंतिम दम तक लड़ाई का ऐलान किया है प्रदेश अध्यक्ष आराधना भार्गव ने कहा कि सिंगरौली दौरे पर मैंने देखा की जो अन्याय अत्याचार बीजेपी सरकार के इशारे पर अडानी जैसे उद्योगपति कर रहे हैं यह देश के मूल निवासियों पर बड़ा हमला है। किसान संघर्ष समिति आदिवासियों गरीबों मजलूमों को न्याय दिलाने बड़ी लड़ाई लड़ेगी किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिव सिंह ने बताया कि आदिवासियों की जमीन बचाने उनको न्याय दिलाने मई माह में बड़े पैमाने पर पद यात्राएं एवं पक्के मोर्चे लगाए जाएंगे Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन माइक्रो फाइनेंस संस्थानों के मकड़जाल में फंसी महिलाएं बीजेपी के इशारे पर मान सरकार ने किसान आंदोलन का किया दमन-एसकेएम
You must be logged in to post a comment.