रीवा/ ओबीसी महासभा संभाग एवं जिला इकाई रीवा द्वारा आज दिनांक 18 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम 20 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया ।
उनकी मांगों में प्रमुख रूप से
1- मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27% आरक्षण लागू किया जाय।
2- देश में जातिगत जनगणना कराया जाए एवं अनुपातिक हिस्सेदारी दी जाए।
3- प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण लागू किया जाय।
4- बोधगया बिहार में बौध्यो के धर्म स्थल से अन्य धर्म के लोगों का कब्जा हटाया जाय।
5- किसानों की फसलों के दाम बढ़ाया जाय
6- न्यायालय में कॉलेजियम सिस्टम बंद किया जाए सहित अन्य 20 मांगे रखी गई।

साथ में मऊगंज में हुई घटना की सीबीआई जांच करायी जाय जिससे निर्दोषों को न्याय मिल सके और दोषियों को सजा मिले ताकि मऊगंज में हुई घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके।
अक्सर देखने और सुनने में आता है गरीबों के साथ हुई घटनाओं की राजनीतिक दबाव, दबंगो एवं भ्रष्टाचार के कारण रिपोर्ट तक नहीं लिखी जाती या खानापूर्ति की जाती है जिस कारण पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

ज्ञापन के दौरान पुष्पराज सिंह मेथोरी, इन्द्रमणि सिंह, पप्पू कनौजिया प्रदेश महासचिव, जेपी कुशवाहा, संभागीय अध्यक्ष राकेश यादव प्रदेश कमेटी, राजेश कुशवाहा, सरपंच करहिया,एडवोकेट रामानुज सोंधिया,शुभम कुशवाहा,जानकी सेन, छोटेलाल रजक, प्रकाश कुशवाहा,दीनानाथ पटेल, रामलखन सेन, हीरालाल पटेल, अरांज  सिंह, मनोज यादव, पुष्पेंद्र सोंधिया, उमेश पटेल, दयाशंकर पटेल, रामनिवास पटेल, संदीप सोनी,शिवदास कोरी, कमलेश कोरी,अभिमन्यु,रामनिवास, मंगल साकेत, उमेश पटेल, रोहन बंसल, सुनील कुशवाहा ,वीरेंद्र कुशवाहा, धीरेंद्र विश्वकर्मा, शंकर प्रजापति, विवेक सोंधिया, ज्ञानी साहू, मंगल यादव, देवेंद्र कुशवाहा एडवोकेट सतीश कुशवाहा शाहिद सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading