शुभचिंतको ने दी बधाइयां रीवा/ धार्मिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, रचनात्मक कार्यों के लिए कटिबद्ध संस्था हिंदू धर्म परिषद के संस्थापक नारायण दिगवानी आजीवन संरक्षक सुरेश विश्नोही की अनुसंशा पर नगर के उत्साही धर्मप्रेरक डॉ. प्रवीरचंद दुबे को संयोजक सुमित मांजवानी ने अपना नया अध्यक्ष घोषित किया है साथ ही पूर्व अध्यक्ष डॉ. देवेश कुमार सोनी को परिवारिक व्यस्तता के चलते अनुरोध पर संरक्षक बनाये जाने की जानकारी दी है। View this post on Instagram नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. दुबे को जल्द से जल्द अपनी नई कार्यकारिणी बनाने का निर्देश दिया गया है।डॉ. दुबे विन्ध्य की सबसे पुरानी प्रसिद्ध मुकेश एंड मुकेश ओर्केस्ट्रा के संचालक एवं शिक्षा जगत से भी जुड़े हुए हैं। जिनके धार्मिक कार्यों के प्रति उनका उत्साही रुझान देखते हुए धर्म परिषद के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने उनको पावन अवसर प्रदान किया गया है। डॉ. दुबे को हिन्दू धर्म परिषद का अध्यक्ष बनाये जाने का परिषद के संरक्षक सदस्य डॉ. सीबी शुक्ला, डॉ. के के परौहा, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. नरेंद्र बजाज, डॉ. डीपी सिंह परिहार, डॉ. राहुल मिश्रा, डॉ. राजनारायण तिवारी,एडवोकेट अखंड प्रताप सिंह, एडवोकेट शिवेंद्र मिश्रा, एडवोकेट सुनील अग्रवाल, राकेश तिवारी,संजय तिवारी, पप्पू कनोजिया, रामकृष्ण अग्रवाल, डॉ. रश्मि शुक्ला, ममता नरेंद्र सिंह, डॉ. गीता शुक्ला, डॉ. सुनीता पाण्डे, शिव कुशवाहा, संजय सेन ,संजय सिंह राजपूत, सुरभि अवधिया, वीरेंद्र कुमार, अवनीश शर्मा, अर्चना शुक्ला आदि ने बधाई दी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस प्रशासन के सख्त होते ही दुबक के बिलों में घुसे अवैध कारोबारी …. ओबीसी महासभा रीवा द्वारा मुख्यमंत्री के नाम 20 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन