रीवा/ मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्रों में ब्राह्मण समाज पर लगातार हो रहे अत्याचारों एवं मारपीट के विरोध में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने आज दिनांक 18 मार्च को रीवा एवं मऊगंज जिला बंद का आह्वान किया है। इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को भी दी गई है।इस बंद का समर्थन करने के लिए सभी सवर्ण समाज व कई सामाजिक संगठन के लोगों से स्वामी विवेकानंद पार्क में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने इस बंद को ब्राह्मण समाज पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ एक ज़रूरी कदम बताया। View this post on Instagram बढ़ती घटनाओं से उग्र हुए विन्ध्य के ब्राम्हण जबलपुर,रीवा के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में एक ब्राह्मण परिवार के युवक पर जानलेवा हमला हुआ। इसके बाद मऊगंज में सनी दुबे को बंधक बनाकर मारपीट की गई जिसमें सनी की मौत हो गई। इन घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी हो। ब्राह्मण समाज पर अत्याचारों को तत्काल रोका जाए और सख्त कानून बनाया जाए। ब्राम्हण संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो ब्राह्मण समाज उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ब्राह्मण समाज के नेताओं ने रीवा बंद में सभी ब्राह्मण बंधुओं और सवर्ण समाज व सामाजिक सगठनो के सदस्यों से भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह बंद समाज की एकजुटता और न्याय के लिए आवाज उठाने का प्रतीक है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 286 दिन बाद पृथ्वी पर वापस आएंगी सुनीता– स्टारलाइनर में खराबी, अंतरिक्ष से अटकी वापसी 1 करोड़ 61 लाख 91वे हजार के डिफाल्टर सेवा सहकारी समिति चौखंडी को खरीदी केंद्र न बनाए जाने जिला कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन