हाथरस एक बार फिर चर्चा में आया, 59 छात्रों के साथ यौन शोषण…

उत्तरप्रदेश। यह पूरा मामल हाथरस के पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग से प्रभारी डॉ. रजनीश की छात्राओं के साथ जो अश्लील वीडियो सामने आए हैं, ये वीडियो प्रोफेसर ने खुद अपने मोबाइल से ही रिकॉर्ड किए थे। प्रोफेसर से ऐसे लगभग 59 वीडियो मिले हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि इनमें से कुछ वीडियो उनके द्वारा अश्लील वेबसाइट्स पर भी अपलोड किए गए हैं। पुलिस आरोपी प्रोफेसर की तलाश कर रही है। एसपी हाथरस ने इस मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन  किया है। इस मामले के बाद कॉलेज प्रशासन ने प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है।  करीब एक महीने पहले केंद्रीय महिला आयोग सहित तमाम पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के पास एक गुमनाम शिकायती पत्र भेजा गया जिसमें प्रोफेसर की जानकारी दी गई थी। । इसमें पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कालेज के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर डॉ. रजनीश के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया गया था। कुछ दिनों तक सीओ सिटी ने इस शिकायती पत्र को लेकर जांच पड़ताल की। कई लोगों से बुलाकर जानकारी ली। पुलिस के पास शिकायती पत्र के साथ करीब बारह फोटो भेजे गए थे। इसमें से कुछ फोटो कॉलेज के अंदर के ऑफिस के थे। बताया जा रहा है कि इन फोटो में प्रोफेसर डॉ. रजनीश कॉलेज की छात्राओं के साथ अश्लीलता करता दिख रहा है। पुलिस ने फोटो में दिख रही छात्राओं के नाम और (एड्रेस) पाते जानने की कोशिश की, लेकिन कालेज प्रशासन की ओर से पुलिस को कोई सहयोग नहीं दिया गया.

SP ने SSP से करवाई जांच…

(SP)  एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने इस मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह से कराई।(SSP)  एएसपी को जांच के दौरान शिकायत में कुछ तथ्य सही मिले। उन्होंने अपनी रिपोर्ट एसपी को भेज दी। पुलिस ने इस मामले के वायरल होने के बाद हाथरस गेट कोतवाली के औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुनील कुमार की ओर से प्रोफेसर डॉ. रजनीश के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अब पुलिस आरोपी प्रोफेसर की तलाश कर रही है। प्रोफेसर द्वारा छात्राओं के यौन शोषण के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब पुलिस इस मामले से जुड़ी पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज करने के लिए उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रही। लेकिन, छात्राएं लोक-लाज के चलते बयान दर्ज कराने से बच रही । डॉ. रजनीश परीक्षाओं में नंबर बढ़वाने और नौकरी लगवाने के नाम पर छात्राओं को अपनी बातों में उलझा लेता था। प्रोफेसर खुद ही अपने मोबाइल से छात्राओं के वीडियो रिकॉर्ड करता था। प्रोफेसर के मोबाइल से करीब 59 वीडियो वायरल हुए हैं। आगे की कार्यवाही पुलिस के द्वारा की जा रही……

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading