इंदौर। प्रदीप चौधरी।तुकोगंज थाना प्रभारी और वकीलों के बीच हुई मारपीट… इंदौर-तुकोगंज थाना प्रभारी के साथ वकीलों द्वारा की गई झूमाझटकी और अभद्रता पर मामला दर्ज इंदौर में तुकोगंज थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह यादव ने भी झूमाझटकी करने वाले वकीलों पर दर्ज करवाई एफआईआर… मालूम हो कि वकीलों ने भी थाना प्रभारी पर शराब पीने का आरोप लगाया है… वहीं उन्होंने इस मामले को लेकर सीएम से मुलाकात करने की बात भी कही..! वकील पुलिस विवाद अपडेट…पांचों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया जा रहा हे इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी और वरिष्ठ अधिवक्ता के बीच हुई मारपीट के बाद मामला तूल पकड़ गया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता इस घटनाक्रम के विरोध में हाईकोर्ट के सामने धरना प्रदर्शन करने पहुंचे। वकीलों ने चक्का जाम करते हुए आरोप लगाया कि संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें निलंबित किया जाए। जिसमें धरने के दौरान वकीलों ने थाना प्रभारी के ड्राइवर पर शराब के नशे में होने और वकीलों पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया। वहीं घटनास्थल पर स्थिति और तनावपूर्ण हो गई, जब थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने खुद की जान बचाते हुए वकीलों से बचकर भागने का प्रयास किया। वही वकील और पुलिसकर्मियों के बीच इस घातक विवाद के बाद, पुलिस की स्थिति काफी बिगड़ गई और स्थिति को संभालने के लिए हाई कोर्ट चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और बड़ी संख्या में पुलिस बल को हाईकोर्ट चौराहे पर तैनात किया गया। प्रशासन ने हालात को काबू में करने के लिए अपर कलेक्टर रोशन राय को भी मौके पर भेजा। अपर कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ मिलकर लॉ एंड आर्डर को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत की। वरिष्ठ अधिकारियों के समझाने के बाद अंततः मामला शांत हुआ और प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना समाप्त किया। यह घटनाक्रम प्रशासन और पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हुआ, लेकिन अंत में उच्च अधिकारियों की पहल पर स्थिति नियंत्रण में आई। इस पूरे मामले के बाद अब प्रशासन ने वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच तनाव को समाप्त करने के लिए समाधान की दिशा में कदम उठाने की योजना बनाई है। View this post on Instagram View this post on Instagram वकील साहब का पेर टूटा हुआ है फिर भी मुस्करा के पटा चढ़ रहा है । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शब-ए-कद्र की है अहमियत अब पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज करना आसान नहीं….सुप्रीम कोर्ट का आदेश।
You must be logged in to post a comment.