जनता की रक्षा के लिए बजरंग बली को सौंपा ज्ञापन

हनुमान मंदिर में कई घंटों तक किया मौन सत्याग्रह।


     रीवा/रीवा जिला मुख्यालय अंतर्गत संजय गांधी अस्पताल सहित पूरे जिले के स्वास्थ्य केंद्रों के अव्यवस्था, डाक्टरो के तानाशाही रवैये एवं संजय गांधी अस्पताल में आये दिन मरीजो के परिजनों से मारपीट की घटना को लेकर कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष कुँवर सिंह,पूर्व पार्षद विनोद शर्मा,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अरुण तिवारी मुन्नू सहित अन्य पदाधिकारियों ने विवेकानंद पार्क से पैदल मार्च कर संजय गांधी अस्पताल के हनुमान मंदिर में पहुचकर बजरंगवली के नाम जनता की रक्षा के लिए ज्ञापन सौंपा गया।


दिए गए अनोखे ज्ञापन में कांग्रेस ने लिखा कि कि प्रदेश में बिगड़ी हुई स्वास्थ्य व्यवस्था व रीवा जिले में संजय गांधी अस्पताल समेत जिला अस्पताल व सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में व्यापक गड़बड़ियां हो रही हैं भ्रष्टाचार के चलते अमानक दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। मशीन उपलब्ध होने के बावजूद निजी पैथोलॉजी और जांच केंद्रों और दलाल की दुकानों में परीक्षण के लिए मरीजों को भेजकर पैसे ठगे जा रहे हैं। इसके अलावा संजय गांधी अस्पताल में अवैध वसूली और मरीजों के परिजनों से मारपीट की जा रही है जिसे तत्काल बंद करवाने की जरूरत है।

अधिकारियों को ज्ञापन देकर थक चुके- कांग्रेस

कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष  कुंवर सिंह और विनोद शर्मा ने कहा कि रीवा की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है यहां कभी मरीज के साथ मारपीट की जाती है तो कभी उनके परिजनों से मारपीट की जाती है स्वास्थ्य के नाम पर शासन द्वारा आने वाले लाखों करोड़ों रुपए का लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है। उल्टा अस्पताल के डॉक्टर ही कह रहे हैं कि अमानक दवाइयों की सप्लाई हो रही है मरीज कैसे स्वस्थ्य होगा।


अभी हाल ही में प्रसूता महिलाओं को ऐसा इंजेक्शन लगा दिया जाता है कि कई दिन तक होश तक नहीं आया।


इस मामले में सम्बंधित अधिकारियों को ज्ञापन देकर पूरी तरह से थक चुके हैं। इसलिए अब अस्पताल परिसर में मौजूद भगवान बजरंगबली को ज्ञापन सौंप रहे हैं। क्योंकि हमें विश्वास है कि अब वही कुछ न्याय कर सकते हैं।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading