रीवा/ कार्यालय कलेक्टर (आबकारी) जिला रीवा एवं आबकारी के फुटकर ठेकेदारों की विशेष जानकारी के लिए राज्य शासन के आदेशानुसार सूचना प्रकाशित की जाती थी कि रीवा जिले में वर्ष 2025-26 अर्थात 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि के लिये मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) क्रमांक 47 दिनांक 14 फरवरी 2025 में प्रकाशित प्रावधानों तथा आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश ग्वालियर के पत्र क्रमांक/7-टेका/2025/E-425496 दिनांक 15.02.2025 एवं पत्र क्रमांक/7-ठेका/2025/E-425496/28 के तहत दिनांक 08/03/2025 में उल्लेखित निर्देशों के अनुक्रम में रीवा जिले की ई-टेण्डर के प्रथम चरण में निष्पादन में 4 एकल समूहों का इटेंडर हुआ। View this post on Instagram शेष रहें 04 एकल समूहों में ई-टेण्डर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला समिति द्वारा दिनांक 13/03/2025 को प्रातः 10:30 बजे से निम्नानुसार कार्यक्रम एवं निष्पादन स्थल कार्यालय कलेक्टर सभाकक्ष रीवा में किया जायेगा। जिसके संबंध में आबकारी सहायक आयुक्त अनिल जैन ने बताया कि 4 एकल समूहों का टेंडर हुआ उनमें सोम कंपनी भोपाल को मऊगंज कंपोजिट मदिरा की दुकान 66 करोड़ 76 लाख में और सोम कंपनी भोपाल को ही समान रीवा की कंपोजिट मदिरा की दुकान 73 करोड़ 87 लाख में तथा सिरमौर कंपोजिट मदिरा की दुकान मां भगवती ट्रेडर्स को 54 करोड़ 79 लाख में और चाकघाट कंपोजिट मदिरा की दुकान नाथूराम जैसवाल को 15 करोड़ 85 लाख में मिला।तथा प्रथम चरण से शेष रहे 4 समूह सिरमौर चौराहा,TP नगर, मनगवां एवं बरौली समूह जवा पर E tender एवम ETENDER CUM AUCTION हेतु विज्ञप्ति सर्वसाधारण सूचनार्थ है। मऊगंज,सिरमौर,समान एवं चाकघाट की चार समूह 196,51,55,510 के विरुद्ध 2112990988 का राजस्व शासन को प्राप्त हुआ है जिसपर आरक्षित मूल्य से 7.5 प्रतिशत अधिक प्राप्त हुआ है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन संजय गांधी अस्पताल रीवा में व्याप्त अव्यवस्था एवं तानाशाही को लेकर कांग्रेस ने पैदल मार्च कर किया विरोध फासिस्ट ताकतों को हराने और विकल्प देने का ठोस आकलन
You must be logged in to post a comment.