नगर परिषद सिरमौर का होगा चहुमुखी विकास – विधायक दिव्यराज सिंह सिरमौर/ सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह के आतिथ्य एवं संदीप सिंह नगर परिषद सिरमौरअध्यक्ष की अध्यक्षता में सिरमौर नगर विकास समिति मंच की प्रथम बैठक का आयोजन टोंस हायड्रल प्रोजेक्ट के रेस्ट हाऊस में किया गया । अश्वनी तिवारी जनसंपर्क प्रभारी नप. सिरमौर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासनिक एवम जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह ने कहा की नगर परिषद सिरमौर का चहुमुखी विकास नगर परिषद सिरमौर अध्यक्ष संदीप सिंह मंशा अनुरूप सिस्टमेटिक रूप से काम करे । नगर परिषद अध्यक्ष संदीप सिंह ने बिजली, पेयजल के साथ शॉपिंग मॉल, बस स्टैंड, स्टेडियम के लिए भूमि आवंटन जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर राजस्व की भूमि आवंटन प्रक्रिया की धीमी गति से कार्य में अवरोध उत्पन्न होने की बात रखी । विधायक दिव्यराज सिंह ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर के सिन्हा एवम तहसीलदार बिंदु तिवारी सिरमौर को निर्देशित किया कि नगर परिषद के लिए शॉपिंग मॉल, स्टेडियम, बस स्टैंड, कर्मचारी आवास के लिए भूमि आवंटन की कमी बाधक नहीं होगी इसे तत्काल दूर करे । विधायक ने सीईओ को लगाई फटकार सिरमौर नगर विकास समिति मंच की प्रथम बैठक में आमंत्रित जनपद अध्यक्ष सिरमौर श्रीमती रवीना साकेत द्वारा सीईओ जनपद हरिश्चंद्र मिश्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए, साथ ही कहा कि जनपद के कार्यक्रम में सीईओ मनमानी करते है ।विधायक जी ने मामले पर सीईओ को जमकर फटकार लगाई साथ ही निर्देशित किया कि जनपद में विधायक एवम सांसद कोटे से कितने पानी के टैंकर पंचायतवार दिए गए उनकी क्या स्थिति है सभी की जानकारी दे । साथ कितने जल स्रोत है उनकी स्थिति की जानकारी तत्काल उपलब्ध करावे । बैठक में आमंत्रित सदस्य मौजूद रहें सिरमौर नगर विकास समिति मंच की आयोजित प्रथम बैठक में एसडीएम सिरमौर आर के सिन्हा, तहसीलदार बिंदु तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिरमौर संतोष कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पटेल, नप. उपाध्यक्ष विजय सोनी, एड. शैलेंद्र सिंह भदौरिया, वैश्य महासम्मेलन इकाई सिरमौर के अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव, अनिल तिवारी, वन परिक्षेत्राधिकारी, पीएचई, मेडिकल आफिसर , प्रिया शुक्ला उपयंत्री , मनोज सोनी, रविराज विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष सुदामा कोल,धर्मेंद्र पांडेय, बैकुंठपुर अध्यक्ष पति तीरथ गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नारी तू नारायणी…… अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को सलाम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2025 : चुनौतियों से आगे बढ़ने की जिद का अवसर