इंदौर/ मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉ सनवर पटेल एक दिवसीय दौरे पर इन्दौर पहुंचे जिला वक्फ कमेटी के जेरे अहतमाम सभी दरगाह कमेटियों ने लगभग 500/ राशन किट बाटी जिसमे नाहर शाह वली दरगाह तुकोगंज कमेटी मोरी दरगाह कमेटी, अंजुमन छावनी,सदर बाजार कमेटी मुख्य है ।सबसे पहले खजराना में नाहर शाह वली दरगाह पर शुक्रवार की नमाज अदा करी और यही से असहाय लोगों को रिज़वान पटेल की सदारत मे राशन किट बाटने की शुरुवात करी। View this post on Instagram रमज़ान बरकतों का महीना है इस महीने में सभी मोमिन अपनी इबादतों में मशगूल हो जाते है ओर गरीबो यतीमो का ध्यान रखते हैं अपनी जकात फितरे की रकम से गरीबो को व्यापार चालू करवाया जाता है ताकि वो भी आने वाले समय मे जकात देनेवाला बन जाए दरगाह नाहर शाह वली पर वक़्फ़ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनवर पटेल दरगाह कमेटी के सदर रिज़वान पटेल जिला वक्फ बोर्ड अध्यक्ष रेहान शेख मेहफूज पठान, इस्माइल खान,अशफ़ाक़ गोलू साहब, वकील पठान ,मोइद पठान,सय्य्द शहीद अली,बाबर खान के साथ असहाय लोगों को राशन किट बांटी राशन किट मिलते ही गरीबो के चेहरों पर एक मुस्कान आ गई।इसके साथ श्री पटेल दोपहर से शाम तक अलग अलग स्थानो की मस्जिद के सदर के साथ अलग अलग स्थानो पर लगभग पाच सौ राशन किट बाटी श्री पटेल ने कहा कि हमारे लिए बड़ी खुशी की बात है के अल्लाह ने हमे इस काम के लिए चुना है कि गरीबो की मदद हमारे हाथों से हो रही हैं ओर में सभी से कहना चाहूँगा की सभी को इस नेक काम मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि हमारा खुदा हमसे राजी हो जाए नाहर शाह वली दरगाह सदर डाक्टर रिज़वान पटेल ने वक्फ बोर्ड अध्यक्ष को हार शाल पहना कर मोमेंटो देकर स्वागत किया।श्री पटेल ने वक्फ बोर्ड के जिला अध्यक्ष रेहान शेख और उनकी पूरी कमेटी की जमकर तारीफ करी वही जानकारी देते हुवे बताया कि इंदौर में पहली बार वक्फ बोर्ड के द्वारा मेघावी छात्र-छात्राओं को 10000 रुपए स्कॉलरशिप दी गई। जिसमे इंदौर में लगभग 22, लाख रूपये स्कॉलरशिप के रूप में बाटी गई वक्फ बोर्ड जिला अध्यक्ष रेहान शेख बहुत अच्छा काम कर रहे हैं साथ ही उन्होंने यह भी बोला की हर अच्छे काम करने वाले व्यक्ति पर आरोप प्रत्यरोप तो लगते हैं। आप को इसकी परवाह ना करते हुवे आगे बड़ना चाहिए । जो लोग वक्फ बोर्ड की जमीनों को उर्द खुर्द कर रहे हैं ऐसे लोगो को छोड़ा नहीं जाएगा पूर्व में हमने ऐसे जमीन खीरो को जेल भिजवाया है जल्द ही कुछ और सफेद पोस लोग भी जेल की हवा खाएंगे । उनकी कुंडली खंगाली जा रही हैं जिसने खजराना के कुछ सफेद पोस जो वक्फ की जमीनों को बेचकर धनात्थिय बने है अब अगला नंबर उनका ही है जेल जाने का। श्री पटेल ने बताया कि सदर बाजार ईदगाह के पास में जल्द ही हम एक हॉस्पिटल बनाने का प्रस्ताव रखेंगे जहां पर नाम मात्र रूपियो में मां बहनों की डिलीवरी की जाएगी ऐसा ही एक अस्पताल हमने भोपाल में चालू करवाया है जिसका कई गरीब महिलाओ को लाभ मिल रहा है इस अस्पताल में मात्र 6600 रुपए में डिलेवरी करवाई जाती हैं। इस मौके पर महफूज़ पठान वकील पठान इस्माइल खान शाहिद खान अशफ़ाक़ गोलू,साजिद अंसारी रफ़ीक खान अज़हर शेख मोईद पठान आरीफ मुल्तानी साजिद रॉयल, अज़हर अंसारी, मोईन खान, इस्सू पठान, गौलु शेख,बबलू मलंग बाबा ओर कमेटी के सभी साथी मौजूद थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दाल देख और दाल का पानी देख! नारी तू नारायणी…… अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को सलाम