झाबुआ : राजेश सोनी ।। नलखेडा जिला आगर मालवा में स्थित मां बगलामुखी की पावन नगरी नलखेडा में मां शबरी जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ ।आयोजन में झाबुआ जिले से बामनिया निवासी आनंद विभाग के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर बलवीरसिंह डामर बतौर अतिथि विशेष रूप से सम्मिलित हुए । अन्य अतिथियों में लक्ष्मणसिंह मरकाम आईएनएएस एडिशनल सेक्रेटरी ,मुख्यमंत्री सचिवालय एडिशनल कमिश्नर टीआरआई अरविंद कुमार,भील प्रदेश कार्यकारी सदस्य जनजाति सुरक्षा मंचएवं जिलाध्यक्ष भीलसमाज झालावाडा गुजरात सिंह भील कोटासंभाग,सह संगठन मंत्री भगवान बिरसामुंडा आश्रम असनावर आनंदीलाल दलोदिया,रामेश्वर मण्डलोई ,जयस जिलाध्यक्ष शाजापुर सुनिल भिलाला आदि प्रमुख रूप से आयोजन में सम्मिलित हुए ।आयोजन में अतिथियों को साफा एवं श्रीफल भेंट कर तीर कमान प्रतीक चिंह के साथ सम्मानित किया गया। अतिथि उदबोधन में बलवीरसिंह डामर द्वारा शिक्षा ,जागरूकता एवं शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया । इस अवसर डीजे बैण्ड ,अखाडा,ढोल,घोडा बग्गी ,ध्वजा के साथ भव्य चल समारोह भी निकाला गया । भिलाला समाज पंच प्रमुख माता बगलामुखी मंदिर पुजारी दिनेश अस्तावत ने कार्यक्रम का संचालन किया । आभार अर्जुन भिलाला द्वारा व्यक्त किया गया । View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सन 1947 के रिकॉर्ड आधारित मठ-मंदिर का वर्गीकरण होना चाहिए। धार्मिक अल्पसंख्यकों की आर्थिक स्थिति : कोटा या सकारात्मक कार्रवाई?