छत्रपति शिवाजी के आदर्शों पर चलने की ली सपथ।

जवा रीवा / रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत दुआरानाथ मंदिर में दिनांक 19 फ़रवरी  2025 को शिवम पटेल (सरकार) के द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के जयंती अवसर पर कुर्मी क्षत्रिय संघ का स्थापना किया गया।

संघ संस्थापक प्रभाकर सिंह (टाइगर) ने संघ और समाज को लेकर सद्भावना युक्त बाते की और समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वास एवं समाज के बच्चो को कैसे शिक्षा दी जाए, तथा गांव घर मे कैसे किस तरह से मिल कर रहे आदि के बारे जानकारी दी साथ छत्रपति महराज जी के आदर्श विचारों, उनके साहसिक कार्यो को अपनाकर चलने की बाते कही।

उन्होंने शिवाजी महराज के  प्रसिद्ध कथन को याद हुए कहा कि शत्रु को न तो कमजोर और न ही बहुत अधिक बलवान समझना चाहिए हमेशा अपनी दिमाग और आंखे खोल कर रखनी चाहिए जिस तरह से शिवाजी किया करते थे। इसके बाद उपस्थति लोगो को दुआरानाथ जी को साक्षी मानकर समाज कल्याण व भाइचारे के लिए सपथ ग्रहण करायी।

इसके पहले कुर्मी समाज के सैकड़ो लोगों ने रैली निकालकर जय शिवाजी जय भवानी के नारे लगाते हुए दुआरा नाथ मंदिर पहुचे थे

जहा पर मुख्य रूप से  अमर सिंह,प्रमोद सिंह, संदीप,सत्यदेव,विपिन, उत्तम, सचिन, अनूप, कुनाल, संतोष, धीरज,सागर, गौतम ,साहिल अजय , दीपू, कुलदीप, अनुराग एवं संजय सहित लोग मौजूद रहे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading