त्योंथर/रीवा जिला अंतर्गत शासकीय स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय त्योंथर में अल्पावधि रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण का शुभारंभ सेडमैप द्वारा आयोजित किया गया है। View this post on Instagram यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रायोजित है प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य प्रो. वीरेन्द्र कुमार मिश्रा, जिला सेडमैप समन्वयक हरिओम सोनी, टीपीओ डॉ. दीपेन्द्र तिवारी, प्रो. मनीष प्रताप सिंह एवं डॉ. उमेश पटेल की उपस्थिति में हुई। टीपीओ डॉ. दीपेन्द्र तिवारी ने प्रशिक्षण की रूपरेखा से सभी को अवगत कराते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण व्यक्तित्व विकास,कम्युनिकेशन स्किल एवं कंप्यूटर पर आधारित होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण छात्राओं को अपने करियर को बनाने में मदद करेगा।प्राचार्य प्रो. वीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए इस प्रशिक्षण की भविष्य में उपयोगिता पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण छात्राओं को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगा। सेडमैप समन्वयक हरिओम सोनी ने व्यक्तित्व विकास के विविध पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्तित्व विकास एक महत्वपूर्ण पहलू है जो छात्राओं को अपने करियर को बनाने में मदद करेगा। प्रो. मनीष प्रताप सिंह द्वारा छात्रों को कैरियर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। और कहा कि छात्राओं को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में महाविद्यालय के बीए. एवं बीएससी. के द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. उमेश पटेल ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 20/02/2025 से 12/03/2025 तक संचालित होगा। इस दौरान छात्राओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को अपने करियर को बनाने में मदद करना है। यह प्रशिक्षण छात्राओं को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगा और उन्हें अपने करियर को बनाने में सक्षम बनाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर कमिश्नर संतोष सिंह की अनोखी परीक्षा दे रहे जवान… छत्रपति शिवाजी जयंती के अवसर पर कुर्मी क्षत्रिय संघ का किया गया स्थापना
You must be logged in to post a comment.