• साइबर अपराधवड़िजिटल अरेस्ट के बारे मे किया जागरूक
  • सेफक्लिक-सुरक्षितक्लिक-सुरक्षित जीवन के बारे मे किया जागरूक

पुलिस मुख्यालय द्वारा दिनांक 02/02/2025 से 11/02/25 तक सायबर अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष जागरूकता अभियान” सायबर सुरक्षा अभियान” संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नितेश भार्गव के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बडनगर महेन्द्र सिंह परमार द्वारा डिजिटल अरेस्ट के बारे मे बताया गया एवं थाना प्रभारी बडनगर निरी. अशोक कुमार पाटीदार व टीम के द्वारा कॉलेज स्कुल कॉलेज मे छात्र-छात्राओ व सार्वजनिक स्थल पर आम जानता के बिच” सायबर सुरक्षा अभियान” का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

साइबर सुरक्षा अभियान के तहत सायबर अपराधों के प्रति जन जागरूकता अभियान दिनांक 2 फरवरी से 11 फरवरी तक चलाया जा रहा है। इसके तहत दिनांक 10 फरवरी को सम्मानित दिवस ग्राम फतेहपुर मे स्कूल मैदान पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार थाना प्रभारी अशोक पाटीदार द्वारा साइबर सुरक्षा अभियान के तहत बच्चों युवा और जनता को जागरूक किया। जिसमे माननीय विधायक जितेन्द्र उदयसिंह पण्ड्या भी उपस्थित रहे।

साइबर अपराधों के तहत बताया गया कि फर्जी काल से सावधान रहे कहीं आप साइबर अपराधियों का शिकार न बन जाए जाल साजों द्वारा आपके मोबाइल नंबर पर किसी कंप्यूटर टेलिफोनिक कस्टमर केयर की आवाज में फोन किया जाता है जिसमें आप उस कस्टमर कंप्यूटर जनरेट आवाज में जाल साजों द्वारा भारत सरकार या ट्राई की गाइडलाइन का उल्लंघन करने के कारण

आपके मोबाइल नंबर को बंद करने के लिए बताया जाता है एवं अधिक जानकारी के लिए अन्य कोई नंबर key दबाने के लिए कहा जाता है जैसे ही आपके द्वारा कोई नंबर दबाया जाता है, आपके मोबाइल में बैकग्राउंड की कमान रन होती है जिससे आपका नंबर पर आने वाले सारे कॉल एसएमएस ओटीपी संबंधित व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर फॉरवर्ड हो जाते हैं आपके नंबर पर आने वाले एसएमएस ओटीपी अन्य व्यक्ति के पास जाने के उपरांत आपकी सिम और डुप्लीकेट सिम बना लिया जाता है जिसके बाद आपके मोबाइल सिम कार्ड से नेटवर्क चला जाता है संदिग्ध व्यक्ति आपका सिम एक्टिवेट कर आपके इंटरनेट बैंकिंग यूपीआई आदि के माध्यम से आपके साथ ठगी कर सकता है ऐसे ठगी होने पर साइबर हेल्पलाइन पर तुरंत 1930 पर कॉल करने की जानकारी दी गई जिसमे करीबन 600-700 बच्चो, युवा, जनता उपस्थित रहे

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading