ओपीडी समय 9 बजे से 10 बजे तक कमरों में लटकता रहा ताला।

मरीज  सुवह 7 बजे से कर रहे थे इंतज़ार

सिरमौर/ सिरमौर सिविल अस्पताल बीएमओ प्रशान्त शुक्ल के मनमानी एवं तानाशाही रवैये के चलते वहा पर पदस्थ डाक्टर उसी राह पर चल रहे है जहा पर आज दिनांक 11/02/25 को 7 सुवह से देखा गया कि मरीज ओपीडी के लिए बैठे हुए थे लेकिन ओपीडी समय 9 बजे से 10 बजे तक कोई डाक्टर नही दिखा बल्कि ओपीडी कमरों में ताले लटकते रहे। जिसमे से कई मरीजो को प्राइवेट क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ा।


इस तरह का ये पहला मामला सिविल अस्पताल सिरमौर का नही है यहा पर सभी पदस्थ डाक्टर अपनी मर्जी से आते है और चले जाते है कुछ तो डाक्टर अपने क्लिनिक चलाने में मस्त है तो वो दोपहर 1 बजे के आसपास दिखाई देंगे और कोई बहाना बता कर पुनः क्लीनिक में मस्त हो जाते है क्योंकि उन्हें कोई बोलने वाला नही है।

     वही लोगो का कहना है कि ये सब सिरमौर बीएमओ के संरक्षण में सब चल रहा है जब वो खुद ही नही आते तो दूसरे को क्या कहेंगे।
दूसरी तरफ सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह ने और 50 बेड की सौगात दी है जिनका प्रयास है कि क्षेत्रवासियों को सभी सुविधाएं सिरमौर में ही मिल जाये लेकिन सिरमौर बीएमओ और वहा पर पदस्थ डाक्टर उनके प्रयासों में पानी फेर रहे है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading