एमपी ऑनलाइन और कम्प्यूटर सेंटरों में महिलाओ और पुरुषों की उमड़ रही भीड़। भोली भाली जनता से बसूल रहे 50 रुपये से लेकर 100 रुपये तक। जवा/कुशमेन्द्र सिंह ।। NNW News।। रीवा जिले के जवा तहसील में इस वक्त प्रत्येक एमपी ऑनलाइन और कम्प्यूटर सेंटरों में जबरजस्त महिलाओ और पुरुषों की भीड़ देखी जा रही है इस संबंध में जब महिलाओ और आमजनता से पूछा गया कि ये भीड़ क्यो लग रही है तो उनका कहना है ईकेवाईसी करा रहा हूँ ताकि हमारे भी खाते में 3000 रुपये आ जाये ऐसी शासन की योजना आयी है। View this post on Instagram जब पूछा गया कि किसने कहा कि 3000 रुपये मिलेंगे तो उनका कहना है सभी जगह यही कहकर ईकेवाईसी कराया जा रहा है।इस संबंध में जब सम्बंधित अधिकारियों से पूछा गया तो उनका कहना है ऐसी कोई योजना नही है न ही ईकेवाईसी कराने का कोई प्रावधान है ये गलत है जो लोग गुमराह कर 50 से 100 रुपये ले रहे है शिकायत पर उनपर कार्यवाही की जा सकती है।कुछ कम्प्यूटर वालो का कहना है कि कोई ईकेवाईसी नही हो रहा है लोग नही मानते तो वही पुराना कार्ड निकालकर दे देते है।बता दे कि जवा तहसील और त्योंथेर तहसील में कई दिनों से ईकेवाईसी के नाम पर 50 रुपये से लेकर 100 रुपये की लूट की जा रही फिर जिम्मेदार अधिकारी बेखर है। जिसके लिए जिला कलेक्टर रीवा का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है गुमराह कर रहे एमपी ऑनलाइन और कम्प्यूटर सेंटरों की जांच कर सही पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन संवेदना की मौत का महाकुम्भ : मदद में उठ खड़ा हुआ इलाहाबाद सिविल अस्पताल सिरमौर में डाक्टरो की मनमानी,ओपीडी में नही दिखते कोई डाक्टर
You must be logged in to post a comment.