जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौन,रीवा में बैठकर झूठी कार्यवाही की दी जाती है जानकारी।

तराई क्षेत्र के टमस नदी घाट में दर्जनों से ज्यादा घाटो से हो रहा अवैध उत्खनन।

जवा/ रीवा जिला अंतर्गत तराई क्षेत्र के टमस नदी के दर्जनों घाटों में लगातार नाव और बड़ी बड़ी मशीनों के द्वारा अवैध बालू का रात्रि दिन उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। जिसका कई बार खबर का प्रकाशन और जिला कलेक्टर तथा खनिज अधिकारी से शिकायत भी की गई लेकिन कभी कार्यवाही नही की जाती है।

कार्यवाही न होने से खनिज माफियाओ एवं परिवहन माफियाओ के हौशले बुलंद है।
सवाल उठता है कि किसके संरक्षण में अबैध बालू का उत्खनन किया जा रहा है। जिस पर खनिज अधिकारी से लेकर जिला कलेक्टर तक कार्यवाही करने की जुर्रत नही कर पा रही है।
बताया जाता है कि टमस नदी घाट का  6 वर्ष पूर्व टेंडर था बाद में प्रशासन एवं खनिज माफियाओ के मिलीभगत से यह कहकर टैंडर को निरस्त कर दिया गया। कि टमस नदी का बालू निर्माण हेतु उपयुक्त नही है फिर भी इसी बालू से बड़े बड़े पुल और बिल्डिंग और सभी ग्राम पंचायतों में इसी बालू से निर्माण कार्य कराया जा रहा है अवैध बालू का उत्खनन होने से शासन को प्रतिमाह लाखो के राजस्व की हानि भी हो रही है।


लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही है।
    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जवा तहसील और त्योंथर तहसील के 2 दर्जन से ज्यादा टमस नदी घाटों में खनिज अधिकारी रीवा, मानचित्रकार रीवा,अतरैला थाना प्रभारी, जवा तहसीलदार और त्योंथर तहसील के  सक्षम अधिकरियों के सह पर खुले आम अवैध बालू का उत्खनन किया जा रहा है।
जानकारी ये भी मिली है कि जो भी घाटो से अवैध बालू निकाला जा रहा है वो सभी कही न कही सत्तापक्ष से जुड़े सम्मानित लोग है। इस संबंध में जब जिला खनिज अधिकारी दीपमाला तिवारी को मैसेज या फोन लगाया जाता है तो उनके द्वारा न ही फोन रिसीव किया जाता न ही मैसेज का जबाव दिया जाता है।


जनचर्चा है कि खनिज माफियाओ द्वारा कहा जाता है कि मेरी सेटिंग खनिज अधिकारी रीवा, मानचित्रकार वीर सिंह, संबंधित एसडीओपी,थाना प्रभारियों, सिपाहियों और तहसीलदार से है तो मेरा कोई क्या बिगाड़ सकता है।


कार्यवाही न होना साबित होता है कि उक्त मामले मे सभी उपरोक्त सभी अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है या जनप्रतिनिधियो का संरक्षण प्राप्त है।
   जिसके लिए जिला कलेक्टर रीवा के अपेक्षा की गयी है कि अवैध बालू घाटो को बंद कराया जाय ताकि टमस नदी का अस्तित्व बचा रहे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading