कई वर्षों से लगातार जनसुनवाई एवं संबंधित अधिकारियों के पास लगा रहा चक्कर।

ठेकेदार के खिलाफ जांच हेतु कई बार जिला कलेक्टर और पीडब्ल्यूडी एसडीओ को दिया गया आवेदन।

रिपोर्टर- प्रसन्न सिंह
जवा/ मामला रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गाढ़ा 138 के खटिकान गांव एवं कोटिहा टोला का है जहा पर हजारों की संख्या में रह रहे ग्रामीणों को अभी तक सड़क नसीब नही हुआ। साथ ही उक्त मार्ग पर कई नाले है उनपर पुल निर्माण नही हुआ है जिस कारण ग्रामीणों को बरसात सहित अन्य मौसम में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


जिसका टेंडर भी हुआ है लेकिन ठेकेदार और संबंधित विभाग के मिलीभगत से निर्माण कार्य मे लीपापोती की जा रही है परंतु अभी तक निर्माण कार्य नही हुआ। जिससे परेशान होकर समाजसेवी धनेश सोनकर ने कमिश्नर और जिला कलेक्टर रीवा को ज्ञापन देकर रीवा से भोपाल तक 18 फरवरी 2025 से पदयात्रा का ऐलान किया है  


    आपको बता दे कि ग्राम पंचायत गाढ़ा 138 अंतर्गत कोटिहा टोला एवं खटिकान गांव के सड़क निर्माण हेतु शासन द्वारा 25115000 रुपये की राशि मंजूर हुई। जिसका 12 फरवरी 2023 को विधायक सिरमौर द्वारा शिलान्यास भी किया जा चुका है ।
लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूरा नही हुआ। जिसे लेकर पदयात्रा करने का ज्ञापन सौंपा गया है

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading