शासन प्रशासन एवं संबंधित विभाग के द्वारा नही दिया जा रहा ध्यान। नलजल योजना के तहत पानी उपलब्ध कराने उपमुख्यमंत्री से की गई मांग। सिरमौर/ रीवा जिले के सिरमौर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चचाई के आदिवासी बस्ती में एक मात्र हैंडपम्प खराब होने ग्रामीणों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है जिसके लिए ग्रामीणों ने कई बार जनपद पंचायत, पीएचई विभाग से शिकायत की लेकिन किसी के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है। जिस कारण ग्रामीण पानी के लिए परेशान है। ग्रामीण लकी तिवारी ने बताया कि पूरे बस्ती में एक मात्र हैंडपम्प है वो भी खराब है दो हैंडपम्प और लगाने व नलजल योजना के तहत पानी उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग को लिखित और मौखिक कहा गया लेकिन विभाग द्वारा कोई रुचि नही दिखाई जा रही है जिसके लिए उन्होंने उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला से निवेदन किये है कि गांव की समस्या को देखते हुए नलजल योजना के तहत पानी उपलब्ध कराया जाय। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन माय छोटा स्कूल में जिला कबड्डी एसोसिएशन रीवा एवं युवा एकता कल्याण संघ के सहयोग से जिला स्तरीय प्रतिययोगिता का 2 दिवसीय किया गया आयोजन पुलिस ने हत्या के दो आरोपी को किए गिरफ्तार.
You must be logged in to post a comment.