उज्जैन। बड़नगर में खेत के रास्ते को लेकर था विवाद हुआ था जिसमें तलवार, कुल्हाडी, धारिये से लड़ाई हुई, फरियादी के पिता को गंभीर रूप से चोट लगने की वजह से अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। थाना प्रभारी बडनगर निरी. अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व में खेत में रस्ते को लेकर विवाद हुआ था जिसमें फरियादी के पिता को गंभीर रूप से चोट आई थी और इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद व पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 54/2025 धारा 109,191(2),191(3),190,296,351(2) बीएनएस ईजाफा धारा 103(1) बीएनएस 1. नौसाद अली पिता नियाज अली 2. तनवीर उर्फ भय्या पिता मजहर निवासीगण बड़नगर को गिरफ्तार किया गया। घटना का विवरण दिनांक 25.01.25 को फरियादी जिम्मी उर्फ अमजद पिता नासिर खान उम्र 40 वर्ष निवासी कोर्ट चौराहा बड़नगर ने रिर्पोट मे बताया कि दिनांक 24.01.25 के दोपहर 3:00 बजे के करीब फरियादी अपने खेत पर था रास्ते के विवाद की रंजिश को फरियादी जिम्मी उर्फ अमजद, फरियादी के पिता नासिर, भाई वसिम, पप्पु, मोसिन को, आरोपी नौशाद, मजहर, अरशद, समीर, इसरार, शाहरुख, तनवीर उर्फ भैया, मुस्ताक मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगे व एकमत होकर जान से मारने की नीयत से तलवार, धारिया कुल्हाड़ी लोहे के पाइप व लठ्ठ इण्डो से मारपीट की मारपीट में आई चोटो के कारण फरियादी के पिता नासिर पिता गफ्फुर खान की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने क्या कार्यवाही की थाना प्रभारी बडनगर व पुलिस टीम द्वारा आरोपीयो के घर पर दबिश दी गई जिसमे सभी आरोपी घर से फरार पाए गए। बाद आरोपीयो की तलाश आस-पास के गाँव और अन्य परिजनो के यहाँ की पर नही मिले के बाद प्रकरण मे मुखाबिर की सूचना पर से आरोपी 01. नौसाद अली उर्फ जगंली पिता नियाज अली उम्र 54 साल निवासी शाहजीलाल पुरा बड़नगर 2. तनवीर उर्फ भय्या पिता मजहर उम्र 20 साल निवासी शाहजीलाल पूरा बड़नगर को ग्राम पीरझलार रोड़ से दबिश दी गई। जहाँ घेराबंदी कर आरोपीगणो को धर दबोचा बाद दोनो आरोपीयो से पुछताछ कर घटना मे प्रयुक्त लोहे की धारदार तलवारे दोनो से पृथक-पृथक जप्त किय गई बाद आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त प्रसंशनीय कार्य में थाना बड़नगर पुलिस टीम निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार उनि. सुरेन्द्रसिंह गरवाल, उनि. चाँदनी पाटीदार,. प्र. आर. हेमराज खरे, आर. महेश मौर्य, आर. अजय चौहान, आर. नितेश रायकवार, आर. संदीप बामनिया, सै. गोर्वधन डाबी, सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चचाई आदिवासी बस्ती में हैंडपम्प खराब होने से ग्रामीणों में पानी के लिए मचा हाहाकार मिडिल क्लास की बल्ले-बल्ले- 12 लाख की तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं