टीच टू ईंच संस्था के संचालक इंजीनियर कल्पना पटेल के द्वारा विजेताओं को किया पुरुस्कृत। रीवा/जिला कबड्डी एसोसिएशन रीवा एवं युवा एकता कल्याण संघ के सहयोग से माय छोटा स्कूल में जिला स्तरीय प्रतिययोगिता का 2 दिवसीय आयोजन पूर्व महापौर स्वर्गीय कमल जीत डंग और पूर्व महापौर स्वर्गीय शिवेंद्र सिंह के याद मे किया गया। जहा पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में परमजीत डंग,टीच टू ईंच के संस्थापक श्रीमती कल्पना पटेल, राजीव तिवारी,विभा पटेल, प्रिंस पटेल,शिवम द्विवेदी,राजेश सिंह, राम भूषण मिश्र,प्रकाश गुप्ता,विनोद पटेल, दिनेश डायमंड मौजूद रहे। जहा पर सबसे पहले अतिथियों ने स्वर्गीय कमल जीत डंग और शिवेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात आयोजक माय छोटा स्कूल एवं सुशील सीए कामर्स एकेडमी के संचालक सुशील सिंह के द्वारा अतिथियों को माल्यार्पण कर शाल श्रीफल से स्वागत किया गया।इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जहा पर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में फाइनल मैच वंदना विकास और विद्या शिल्प के बीच खेला गया जिसमें बंदना विकास विजेता रही और विद्या शिल्प उपविजेता रही। वही बालिका प्रतियोगिता में हंस वाहिनी और महेश मिमोरिएल के बीच मैच खेला गया जिसमे हंस बाहिनी विजेता रही और महेश मिमोरिएल उपविजेता रही। जिसे इंजीनियर श्रीमती कल्पना पटेल के सभी विजेता उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड से सम्मानित किया गया। जिसका संचालन युवा एकता कल्याण संघ के अध्यक्ष राज राखन के द्वारा किया। वही प्रतियोगिता के दौरान समाजसेवी गुरु भाई,अशोक पटेल झब्बू भैया पार्षद, माय छोटा स्कूल का समस्त स्टाफ, मोहनलाल तिवारी, संरक्षक एमपी सिंह, संरक्षक मोहनलाल शर्मा, अध्यक्ष विजय सिंह, सचिव स्वदीप सिंह, पूर्णतः कबड्डी को सही रूप में देने वाले विजय प्रताप सिंह,युवा एकता कल्याण संघ के अध्यक्ष राजराखन पटेल, चंद्रशेखर पटेल, दिनेश पटेल, वीरेंद्र पटेल, नीरज पटेल एवं प्रकाश गुप्ता सहित सैकड़ो खेलप्रेमी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चुनाव रणनीति फर्मों को राजनीति आउटसोर्स करने के खतरे चचाई आदिवासी बस्ती में हैंडपम्प खराब होने से ग्रामीणों में पानी के लिए मचा हाहाकार
You must be logged in to post a comment.