इंदौर। प्रदीप चौधरी। इंदौर के रेल्वे स्टेशन पर एक लावारिश अवस्था में मिले रुपये से भरा कीमती बैग जिसे जीआरपी पुलिस के द्वारा उसके मालिक को दिया. वही बैग में  ₹4,75,000/- रूपये थे, जीआरपी ने मालिक का पता कर किया सौंपा।

रेलवे स्टेशन इंदौर पर जीआऱपी को चेकिंग के दौरान एक लावारिश बैग मिला जिसकी तलाशी ली गई तो बैग में नगदी 4,75,000/रूपये था । जीआरपी इंदौर ने उक्त बैग के मालिक की पहचान कर उसे सामान वापस किया, जिन्होने ने जीआरपी के कार्यवाही को सराहा व धन्यवाद  किए।  सुधीर कुमार शाही, विशेष पुलिस महानिदेशक, रेलवे पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, श्रीमती मोनिका शुक्ला, पुलिस उप महानिरीक्षक रेलवे पुलिस मुख्यालय भोपाल के मार्गदर्शन व संतोष कोरी पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर, श्रीमती मनीषा पाठक सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रेल इंदौर, और आर. के. सिंह उप पुलिस अधीक्षक, रेल इंदौर के आदेशानुसार प्रयागराज महाकुंभ मेला को देखते हुए मुख्य रेलवे स्टेशनो पर सघन चेकिंग व स्टेशन इंतजाम व्यस्तथा हेतु आदेशित किया गया है ।
इसी तारतम्य में सउनि संतोष शर्मा एवं प्र. आर. 324 शफीक ने 30 जनवरी 2025 को रेलवे स्टेशन इंदौर के प्लेटफार्म नम्बर 2/3 पर खड़ी ट्रेन संख्या 22192 ओवरनाईट एक्सप्रेस की चेकिंग करते समय कोच बी/5 बर्थ नम्बर 38 पर एक बैग लावारिस हालत में रखा पाया गया, जिसके मालिक कुछ पता नहीं चल सका बाद मौके पर उपस्थित यात्री महिला योगिता पटेल के समक्ष बैग खोलकर देखा तो नगदी व एक लिफाफा मिला लिफाफा के ऊपर एक व्यक्ति का नाम, पता व मोबाइल नंबर लिखा था । मोबाइल फोन से सूचित कर बैग के मालिक अवधेश सिह निवासी ओल्ड पलासिया इंदौर को सूचित किया जिन्होने बताया कि बैग भूलवश रेलवे स्टेशन इंदौर पर छोड़ दिया था । तत्पश्चात, तस्दीक उपरांत उनका खोया हुआ सामान विधिवत वापस कर दिया गया । अवधेश सिह ने रेलवे पुलिस की तत्परता और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया और उनके कार्य की सराहना की ।।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading