जवा/ रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिम अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन जवा थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।बता दे कि 26/01/25 को शिकायतकर्ता रवि जायसवाल पिता रामसिया जायसवाल उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बरौली ठकुरान थाना जवा जिला रीवा ने जवा थाने में आकर रिपोर्ट लिखाई थी कि मेरा भाई रितिक जायसवाल उम्र 18 वर्ष कही गुम हो गया है जिसके रिपोर्ट पर थाना जवा मे गुम इंसान क्र. 06/2025 कायम किया गया एवं गुमशुदा की पता तलास की जा रही थी तभी पता तलाश के दौरान दिनांक 27/01/25 को रितिक जायसवाल का शव बेलगवां टमस नदी घाट मे देखने को मिला। जिस पर मर्ग क्र. 04/25 दिनांक 27/01/2025 कायम कर जांच में लिया गया। जांच दौरान अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 30/25 धारा 103 (1) बीएनएम का पाये जाने से अपराध धारा सदर का पंजीबद्द कर विवेचना की गई। विवेचना दौरान पाया गया कि विधि विरुद्ध बालक के द्वारा अपने उधारी के रुपये व मोबाईल को लेकर मृतक रितिक जायसवाल से मांग की जा रही थी नही देने पर विधि विरुद्ध बालक के द्वारा टमस नदी पुल सितलहा पर लोहे की राड से मृतक रितिक जायसवाल के सिर में मार दिया तथा मृतक रितिक के शव को टमस नदी में फेक दिया।विधि विरुद्ध बालक को संदेह के आधार पर अभिरक्षा मे लेकर कर घटना के बारे में पूछताछ की गई जिसनें घटना कारित करना स्वीकार किया तथा उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की राड को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही में निरी. गजेन्द्र सिह धाकड थाना प्रभारी जवा, उप निरी, शैलेन्द्र सिंह, म.आर. 151 दुर्गा तिवारी, आर. 34 शिवेन्द्र मिश्रा,1113 सत्य प्रकाश, आर, आर. 51 धर्मन्द्र गुप्ता, आर. 144 अभिषेक मिश्रा, 474 रामजी वर्मा का सराहनीय योगदान रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रंजिश के चलते जान से मारने की कोशिश, पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ़्तार किए…. जीआरपी पुलिस ने गुम पैसे के बैग को बैग मालिक को सौंपा.
You must be logged in to post a comment.