रीवा/ 76वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के द्वारा ग्राम रक्षा समिति डभौरा के समाजसेवी व गौरक्षक वैभव कुमार केसरवानी को पुलिस के सहयोग में उत्कृष्ट कार्य किये जाने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


बता दे कि वैभव कुमार केशरवानी के द्वारा कई वर्षों से गौसेवा के साथ-2 पुलिस विभाग का सहयोग एवं उनसे  मिलकर नशामुक्ति अभियान, मेला, त्योहारों में शांति व्यवस्था में सहयोग करने तथा कोरोना काल मे पुलिस के साथ मिलकर लोगो की सेवा की थी। जिनके सराहनीय कार्य को देखते हुए  कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल एवं पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक सिंह के निर्देशन में प्रशस्ति पत्र हेतु चयनित किया गया और गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के द्वारा सम्मानित किया गया।


जिनके सम्मानित होने पर क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतको ने बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading