प्रसन्न सिंह/त्योंथर जनेह/ 76वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर रीवा ज़िले के कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने पर उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।इसी कड़ी में पुलिस विभाग के थाना प्रभारियो में जनेह थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल को भी अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। बता दे कि जनेह थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने पदभार ग्रहण करते ही 2024 के सभी मामलो के त्वरित निराकरण कर उत्कृष्ट कार्य किए थे। जिसे देखते हुए उन्हें पुलिस विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र हेतु चयनित किया गया। जिन्हें आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। उनके सम्मानित होने पर जनेह थाना के सभी स्टॉप और शुभचिन्तको ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महर्षि वेदव्यास पब्लिक स्कूल जवा में संचालक के द्वारा फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज गौरक्षक वैभव केशरवानी को पुलिस के सहयोग में उत्कृष्ट कार्य करने पर उपमुख्यमंत्री द्वारा किया गया सम्मानित
You must be logged in to post a comment.