उज्जैन पुलिस के द्वारा 01 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा अभियान निरंतर जारी रहा ओर है…. 🚦 उज्जैन यातायात पुलिस द्वारा जिले में यातायात दुर्घनाओं की रोकथाम हेतु मनाया जा रहा है सड़क सुरक्षा माह। 🚦 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 “परवाह” थीम के तहत उज्जैन पुलिस द्वारा जन जागरूकता रैली की गई आयोजित। सड़क परिवहन मंत्रालय के आदेश अनुसार 1 जनवरी से 31 जनवरी तक “सड़क सुरक्षा माह” के रूप में मनाया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में जिले में सड़क सुरक्षा मानते हुए आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया एवं स्कूल/कॉलेज/एन.जी.ओ. के समन्वय से सड़क सुरक्षा माह के सभी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस उज्जैन द्वारा अपने एवं अपने परिवार की “परवाह” करें वाहन धीमें चलायें, अपना कीमती जीवन बचायें।। यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई गई जो कि सड़क सुरक्षा माह के पूरे माह में शहर में भ्रमण कर लोगों को यातायात संबंधी नियमों से जागरूक करवाया जाएगा। ➡️यातायात पुलिस उज्जैन द्वारा निम्न अनुसार कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं- 1) पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा जिले के ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर उनका परिशोधन करवाया गया। 2) उज्जैन शहर में आने वाले प्रमुख मार्गो में बनाए गए अवैध कटो की सूची बनाकर संबंधित रोड निर्माण एजेंसी के माध्यम से ठीक कराया गया। 3) शहर के विभिन्न चौराहा मैं रोड इंजीनियरिंग से संबंधित सुधार कार्य करवाए जा रहे हैं। 4) स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। 5) 1 जनवरी से आज दिनांक तक 10 स्कूलों के लगभग 5000 बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। 6) स्कूलों में छात्र-छात्राओं से यातायात नियमों से संबंधित टेस्ट भी दिए जा रहे हैं जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। 7) स्कूली छात्र छात्राओं से शहर की यातायात विषय पर पेंटिंग एवं स्लोगन भी बनवाए गए हैं इनमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। 8) स्कूल बसों के चालक एवं परिचालकों को यातायात नियमों की जानकारी तथा सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन से अवगत कराया जा रहा है। 9) उज्जैन जिले के विभिन्न चौराहों एवं धार्मिक स्थलों पर आने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। 10) शहर के विभिन्न चौराहों पर वाहन चालकों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट चलाने की समझाइस भी दी जा रही है एवं चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। 11) सड़क सुरक्षा माह की थीम परवाह पर आधारित फ्लेक्स एवं बैनर शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाए गए हैं। 12) सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भी यातायात नियमों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बिहार का अंडरवर्ल्ड …? गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की गुंडे, बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों के विरुद्ध सरप्राइज चेकिंग