News National World Rewa/मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन चुनाव संपन्न होने के बाद जिला अध्यक्षों की सूची जारी होने का क्रम जारी है जिनमे आज शाम भाजपा प्रदेश कार्यालय से चौथी सूची में जारी 14 जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। जारी सूची में रीवा से पूर्व महापौर बीरेंद्र गुप्ता सहित सीधी से देवकुमार सिंह, भिण्ड से देवेंद्र नरवरिया,मंडला से प्रफुल्ल मिश्रा,रायसेन से राकेश शर्मा, सिवनी से मीना बिसेन, मुरैना से कमलेश कुशवाहा,अलीराजपुर से संतोष परवल, आगर से ओम मालवीय, उमरिया से आशुतोष अग्रवाल, झाबुआ से भानु भूरिया, नर्मदापुरम से प्रीति शुक्ला, बड़वानी से अजय यादव, बैतूल से सुधाकर पंवार सहित 14 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। वही रीवा से बीरेंद्र गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाये जाने से लोगो मे खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे है। जिलाध्यक्ष बनने पर श्री गुप्ता ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो मुझे संगठन द्वारा जिम्मेदारी दी गयी है उसे ईमानदारी से करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने में काम करेंगे। https://newsnationalworld.news.blog/2025/01/14/bjp-declared-18-district-presidents/ Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बडनगर पुलिस ने प्रशंसनिक कार्य करते हुए, खोई हुई नाबालिक को परिजनो से मिलाया. मकवाना: कम समय में ज्यादा काम की चुनौती— विरासत में मिली है ईमानदारी
You must be logged in to post a comment.