उज्जैन।। बडनगर पुलिस नें नाबालिक को गांधीधाम गुजरात से लेकर आई ओर परिजनों से मिलवाए। थाना प्रभारी बडनगर अशोक कुमार पाटीदार व उनकी टीम द्वारा नाबालिक बालिका को गांधीधाम गुजरात से बरामद किया गया। पुलिस कार्यवाही रही प्रशंसनीय.. परिजनों के द्वारा दिनांक 01.01.25 को थाने पर अपनी नाबालिक पुत्री घर से बिना जानकारी के चले जाने की सूचना थाने पर की थी। सूचना मिलने के बाद थाना से एक टीम गठित की गई। वही मामला नाबालिग लड़की से जुड़ा हुआ था जिस पर पुलिस ने तत्काल पुलिस टीम को खोजने के लिए रवाना किया। थाने पर से उनि. चाँदनी पाटीदार, सउनि. मानसिंह वास्कले, आर. महेश मोर्य, आर. सुर्यकुमार चौहान की टीम गठित कर आप-पास के क्षेत्र के सीसीटीवी चेक किए गए, बालिका का मोबाइल फोन बंद होने से लोकेशन प्राप्त नही हो पा रही थी। मोबाईल फोन चालु होने पर सायबर सेल की मदद से मोबाईल लोकेशन के आधार पर गांधीधाम गुजरात पहुंचे जहाँ नाबालिक को बरामद कर उसके माता- पिता को सौंपा। जिसके बाद परिजनों ने भी पुलिस की खूब प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया। इस कार्यवाही में सराहनीय भूमिका थाना बडनगर पुलिस टीम अशोक कुमार पाटीदार, उनि. चाँदनी पाटीदार, सउनि. मानसिंह वास्कले, प्रआर राहुल राठौर, प्रआर, हेमराज खरे, आर. महेश मोर्य, आर. सुर्यकुमार चौहान, म. आर ज्योति हाड़ा, की सराहनीय भुमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन छत्तीसगढ़: पत्रकार की हत्या के बाद भाई ने मांगी पुलिस सुरक्षा, कहा – ‘लड़ने के लिए ज़िंदा रहना ज़रूरी है। रीवा में वीरेंद्र गुप्ता को बनाया गया जिलाध्यक्ष,14 जिलो के जिलाध्यक्षों की हुई घोषणा।