झाबुआ : उत्सव सोनी। जिले की पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर मूर्धन्य पत्रकार स्वर्गीय श्री यशवंत घोड़ावत की 11 वी पुण्यतिथि के अवसर पर जिला पत्रकार संघ झाबुआ की इकाई पत्रकार संघ कुंदनपुर द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं पत्रकारों के महासम्मेलन का आयोजन 20 जनवरी सोमवार को जिले के ग्राम कुंदनपुर में किया जाएगा ।जिला पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष राजेश सोनी , महासचिव अक्षय भट्ट एवम कुंदनपुर पत्रकार संघ अध्यक्ष राधेश्याम परिहार ने बताया कि आयोजन में अथिति के रूप में धार के वरिष्ठ पत्रकार प.छोटू शास्त्री, प्रख्यात कार्टूनिस्ट इस्माइल लहरी, कोदण्ड गर्जना न्यूज़ पेपर की चीफ एडिटर सुश्री शीतल राय, रतलाम से प्रेस रिपोर्टर सुश्री अदिति मिश्रा, झाबुआ विधायक डॉ विक्रांत भूरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे । विशेष अतिथि के रूप में कुंदनपुर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक देवरे, स्थानीय समाजसेवी निहालचंद पड़ियार व मदनलाल पांचाल आयोजन में उपस्थित होंगे।जिला पत्रकार संघ के संरक्षक मनोज चतुर्वेदी, हरिशंकर पंवार, संजय भटेवरा, ठा निर्भय सिंह ने बताया किआयोजन में स्वर्गीय श्री घोड़ावत जी को श्रद्धांजलि देने के साथ वर्तमान दौर की पत्रकारिता की दिशा पर विमर्श होगा ।इसके साथ ही सर्वकालिक संघर्षशील पत्रकारिता सम्मान (जो मरणोपरांत आजीवन पत्रकारिता करने वाले पत्रकार के परिजनों को दिया जाएगा) , आजीवन प्रखर पत्रकारिता व उदयमान पत्रकारिता पुरस्कार भी होगा ।इस वर्ष से स्व श्री महेशचंद्र जी जानी की स्मृति में सर्वकालिक सक्रिय पत्रकार पुरूस्कार भी दिया जाएगा। क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों एवम सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालो का सम्मान किया जाएगा । कार्यक्रम 20 जनवरी सोमवार को श्री विष्णु विद्या विहार स्कूल कुंदनपुर में प्रात 11 बजे से आयोजित होगा ।आयोजन समिति के गोविंदसिंह ठाकुर, केशवसिह ठाकुर,अन्तिमसिह ठाकुर ,कृष्ण पालसिंह ठा क़ुर ने सभी पत्रकार साथियों से आयोजन में पधारने हेतु निवेदन किया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सरहंगो द्वारा दलित महिला को बंधक बना मारपीट जान से मारने की धमकी – दलित पहुंची न्याय हेतु हरिजन थाना सीधी खरीदी केंद्र सोहागी क्रमांक-1 में एक करोड़ 18 लाख 37 हजार 502 रूपये की कम की पाई गई धान, समिति प्रबंधक का भ्रष्टाचार हुआ उजागर।