निरीक्षण दल द्वारा अग्रिम कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित की रिपोर्ट।

 News National World/त्योंथर / कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन पर महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रीवा ज्ञानेंद्र पांडेय, जिला प्रबंधक स्टेट सिविल सप्लाई, जिला प्रबंधक वेयर हाउसिंग एवं नायब तहसीलदार त्योंथर द्वारा धान खरीदी केन्द्र सोहागी क्रमांक-1 का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान भौतिक सत्यापन कराया गया जहा पर समिति प्रबंधक/प्रभारी चंद्रशेखर मिश्रा की घोर अनियमितता व भ्रस्टाचार पाया गया।इस संबंध में जिला प्रबंधक स्टेट सिविल सप्लाई ने बताया कि सत्यापन के दौरान 5146.60 कुंटल धान का उपलब्ध होना नहीं पाया गया। जबकि खरीदी केन्द्र द्वारा इसे किसानों के नाम पर पोर्टल पर दर्ज किया गया है। कम पाई गयी धान का मूल्य एक करोड़ 18 लाख 37 हजार 502 रूपये है।


  जिसे निरीक्षण दल द्वारा अग्रिम कार्यवाही हेतु जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों की ओर प्रेषित कर दी गयी है। यदि इसी तरह से सभी खरीदी केंद्रों की जांच एवं निरीक्षण किया जाय तो और भी बड़े भ्रष्टाचार सामने आ सकते है लेकिन संबंधित अधिकारी दिखाबे के लिए जांच और निरीक्षण करते है  इसके बाद सिर्फ नोटिस जारी कर स्पेष्टीकरण मांगा जाता है यदि भ्रष्ट समिति प्रबंधकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए तो भ्रष्टाचार करने से डरे।


अब देखना यही होगा कि क्या उक्त समिति प्रबंधक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी या यूं ही मामला ठंडे बस्ते में चला जायेगा।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading