आमिर खान।  पुलिस द्वारा देर रात्रिं में कॉम्बिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग कुल 1212 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 620 पर की उचित वैधानिक कार्यवाही।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 233 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध की गई 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही।

महिला संबंधी अपराधों एवं वाहनों में आगजनी व तोडफ़ोड़ में संलिप्त रहने वाले अपराधियों को भी चेक कर, दी आगे से अपराध ना करने हिदायत ।

इस दौरान इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों व असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए लगभग कुल 1212 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 620 पर उचित वैधानिक कार्यवाही की गई हैं….

जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 276 से ज्यादा वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें लंबे समय से फरार– 45-स्थाई, 89-गिरफ्तारी और 142-जमानती वारंट के साथ ही 144 समंस भी किए तामील ।

इस दौरान अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए

शराब पीकर वाहन चलाने वाले लापरवाह वाहन चालकों पर कड़ा प्रहार करते हुए, 233 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई। और ये कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ताकि शराब पीकर वाहन चलाते हुए लोगों की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे लापरवाह वाहन चालकों की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके।

अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध 07 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों/असामाजिक तत्वों पर की वैधानिक कार्यवाही।

आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए- 170 BNSS में-16 व 129 BNSS में-09, 126B/135(3) BNSS में-78 व 141-1ख BNSS में-01 इस प्रकार कुल 104 बदमाशो/असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही/समंस तामील।

इस दौरान क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के 180-गुंडे/बदमाशों, 89-नकबजनों, 40-लुटेरों, 98-चाकूबाजों, 25-ड्रग पैडलर्स एवं 127 निगरानीशुदा बदमाशों के साथ ही 33 जिलाबदर व रासुका के बदमाशों सहित करीब कुल 578 से ज्यादा बदमाशों को किया गया चेक और की गई कार्यवाही।

महिला संबंधी अपराधों एवं वाहनों में आगजनी व तोडफ़ोड़ में संलिप्त अपराधियों को चेक कर, आगे अपराध ना करने की दी हिदायत ।

इस दौरान कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आये है, जिनके विरुद्ध वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है।

इस दौरान चेक किये/पकड़े गए बदमाशों को अपराध ना करने की हिदायत देते हुए उनसे डोजियर भी भरवाए गए हैं। इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading