झाबुआ | दैनिक भास्कर के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। भोपाल में विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बहुपयोगी कैलेंडर के माध्यम से तिथि, वार, राशिफल संग्रहण का बेहतर संयोजन किया गया है। सूचना एवं तकनीक की क्रांति के बावजूद कैलेंडर की उपयोगिता एवं महत्ता आज भी बरकरार हैं। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत और ग्रामीण विकास श्रम मंत्री प्रह्लाद पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप, खेल एवं युवा कल्याण सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, पंचायत और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान, रतलाम सांसद अनिता चौहान ने कैलेंडर का अवलोकन करते हुए कहा कि यह आज के जीवन में भी उपयोगी है। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, भाजयुमो अध्यक्ष वैभव पवार, इंदौर सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मप्र स्वर्णकला बोर्ड अध्यक्ष दुर्गेश सोनी, सोनी महापंचायत प्रदेश संयोजक धीरज सोनी, पूर्व अध्यक्ष भोपाल विकास प्राधिकरण कृष्णमोहन सोनी, झाबुआ प्रभारी मंत्री कुँवर विजय शाह, वरिष्ठ नेता मुकेश मेहता, झकनावदा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौर, पेटलावद मंडल अध्यक्ष संजय कहार। कलेक्टर नेहा मीणा, पुलिस अधीक्षक पदम् विलोचन शुक्ल, जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र सिंह चौहान ने भी कैलेंडर संयोजन की प्रशंसा की। फोटो : कैलेंडर का विमोचन करते मुख्यमंत्री मोहन यादव Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गुंडे, बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों के साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध इंदौर पुलिस प्रभवी कार्यवाही लगातार जारी…… बाबा साहब से कुनबे की नफरत नयी नहीं है!!