आमिर खान। इंदौर पुलिस के साइबर जनजागरूकता अभियान से जुड़ें सराफा के भी व्यापारी। Addl. DCP क्राइम के साथ व्यापारियों ने भी पोस्टर्स, स्टिकर्स बाजार में लगाकर, लोगों को पम्पलेट्स वितरित कर, किया उन्हें साइबर जागरूक बनने के लिए प्रेरित। एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने साइबर वालिएंटीयर्स एवं टीम के साथ सराफा बाज़ार पर पहुँचे और वहां के 50 सराफा व्यपारियों के साथ बाजार में विभिन्न स्थानों पर पोस्टर्स व स्टिकर्स लगाए तथा वहां मार्केट में आएं करीब 500 लोगों को साइबर अवेयरनेस हेतु बनाये पम्पलेट्स वितरित कर, उन्हें विभिन्न साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु ध्यान रखने वाली बातों की जानकारी दी। और सभी से कहा कि वे स्वयं तो जागरूक बने ही, बल्कि अन्य लोगों को भी साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आमरण अनशनकारी किसान नेता डल्लेवाल के समर्थन में एसकेएम ने कमिश्नरी के समक्ष किया उपवास मजिस्ट्रेट के बंगले से चोरी गए लैपटॉप पुलिस ने बरामद किए.