News National World/रीवा/ देश के किसानों की समस्याओं को लेकर विगत 38 दिनों से खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा संभाग इकाई रीवा ने कमिश्नर कार्यालय के समक्ष मिशाबंदी बृहस्पति सिंह की अध्यक्षता में सामूहिक उपवास किया मोर्चे के संयोजक शिव सिंह ने बताया कि केंद्र में बैठी क्रूर एवं तानाशाह हुकूमत माननीय सुप्रीम कोर्ट के चेतावनी के बाद भी किसान संगठनों से वार्ता नहीं कर रही है जिसका खामियाजा इस दमनकारी सरकार को भुगतना पड़ेगा।

सामूहिक उपवास पर बैठे किसानों ने देश में फिर से बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है सामूहिक उपवास में प्रमुख रूप से राकिम महासंघ के राष्ट्रीय सचिव रविदत्त सिंह इंटक के अध्यक्ष जीपी त्रिपाठी मोर्चे के नेता भैयालाल त्रिपाठी, मास्टर बुद्धसेन पटेल, उमेश पटेल, रामजीत सिंह, रामानुज तिवारी, सुग्रीव सिंह, इंद्रजीत सिंह, शंखू सोभनाथ कुशवाहा, अशोक चतुर्वेदी, फौजी यदुवंश प्रताप सिंह, हरिहर प्रसाद पटेल, प्रदीप बंसल, संतकुमार पटेल, घनश्याम सिंह, तेजभान सिंह डेग़रहट, चंद्रभान सिंह, तेजभान सिंह अमरा, अनिल मिश्रा, शिवमंगल सिंह, रामविश्वास सिंह,संतोष सिंह,तेजभान सिंह बिहरा, संजय निगम, अनिल सिंह, नेत्रराज सिंह, सूर्यबली सिंह, अभयराज सिंह, शिवनाथ सिंह, अरुण कुमार, रमेश प्रसाद, लोकनाथ पटेल, लालमणि सिंह, राजकुमार सिंह, सीताराम सिंह, बृजेंद्र सिंह, छोटेलाल सिंह, रामहित नामदेव, जयभान सिंह, भक्त प्रहलाद कुशवाहा,अरुण तिवारी, पप्पू कनौजिया, महेंद्र सिंह, रामनरेश सिंह, यज्ञ नारायण सिंह, राजेश सिंह, राकेश सिंह, रामभान सिंह,जितेंद्र सिंह, विशंभर प्रजापति, जगदीश नामदेव, अमित सिंह, दानबहादुर सिंह, जगन्नाथ सिंह, रामपाल सिंह, श्रीपाल सिंह, नारायण सिंह, धीरेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह, अशोक सिंह, अमित सिंह आदि किसान नेता उपस्थित रहे तथा आंदोलन की अगली रणनीति 8 जनवरी को मीटिंग में तय की जाएगी।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading