किसान कड़ाके के ठंड में धान बिक्री हेतु हो रहे परेशान,बारदाने उपलब्ध कराए जाने की मांग। नॉन डीएम सहित अन्य अधिकारी नही उठाते फोन। रीवा कलेक्टर के आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां। News National World/ रीवा / रीवा जिला अंतर्गत सभी 95 खरीदी केंद्रों में शासन के नियमानुसार खरीदी की जा रही है लेकिन विभागीय उदासीनता के बजह से समय पर उठाव न होना और खरीदी केंद्रों में बारदाने की कमी होंने से आये दिन किसान परेशान रहते है। इसी तरह का मामला तराई क्षेत्र के त्योंथर तहसील अंतर्गत सेवा सहकारी समिति परसिया से सामने आया है जहा पर हफ्ते भर से ज्यादा समय से बारदाने नही होने से खरीदी बन्द है और किसान इस कड़ाके की ठंड में खरीदी केन्द्र का चक्कर लगाते रहते है। जिसके संबंध में समिति प्रबंधक और किसानों ने फ़ूड इंस्पेक्टर, कंट्रोलर और प्रशासक सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अभी तक बारदाने उपलब्ध नही हुए।वही खरीदी केंद्र में मौजूद किसानों ने कहा कि सेवा सहकारी समिति परसिया सहित तराई क्षेत्र के कई खरीदी केंद्रों के बारदाने नही होने से हम किसान परेशान है लेकिन शिकायत के बावजूद भी कोई अधिकारी देखने सुनने को तैयार नही है। जबकि जिला कलेक्टर द्वारा कहा जाता है कि सभी खरीदी केंद्रों में किसी तरह की कोई समस्या नही है समय पर उठाव हो रहा है बारदाने की कमी नही है यदि किसानों की समस्या देखना है तो जिला कलेक्टर को खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करना चाहिए ताकि हकीकत सामने आ जाये। वही किसानों की शिकायत पर जब जिला नागरिक आपूर्ति के नान डीएम रीवा सहित अन्य अधिकारियों को फोन लगाया तो किसी के द्वारा फोन रिसीव नही किया गया।बता दे कि जिला कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल के द्वारा आये दिन बैठक कर धान उपार्जन की समीक्षा की जाती है और अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि खरीदी केंद्रों में किसी तरह की अव्यवस्था न हो और समय पर उठाव तथा केंद्रों को पर्याप्त बारदाने उपलब्ध कराया जाय। परन्तु संबंधित अधिकारी नॉन डीएम सहित अन्य अधिकारी जिला कलेक्टर के आदेशों की अबहेलना करते आ रहे है और शिकायत पर ध्यान नही देते है। सवाल यही की क्या जिला कलेक्टर की समीक्षा बैठक,बैठक तक ही सीमित है।जिसके लिए किसानों की समस्या को देखते हुए जिला कलेक्टर रीवा को ध्यान देने की जरूरत है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अपने हो न पाए, अपोलो टॉवर के व्यापारीगण ने भी साइबर जागरूकता अभियान में पोस्टर थामे.
You must be logged in to post a comment.