उनकी याद में गरीबों को बांटे गए कंबल व मिष्ठान News National World/ रीवा/ जिले के सर्वहारा वर्ग के जनप्रिय समाजवादी विचारधारा के किसान नेता,गरीबो असहायों के मसीहा व पूर्व विधायक स्वर्गीय रामलखन सिंह के जयंती पर उनके ज्येष्ठ पुत्र वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमाशंकर सिंह,कांग्रेस प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह मंगू के उपस्थिति में कई कांग्रेस साथियों के साथ साईं मंदिर एवं कोठी स्थित भगवान शिवमंदिर पहुचकर वहा रहकर बेसहारा, वृद्ध, गरीबों को ठंड से बचने गर्म कंबल भेंट कर मिष्ठान खिलाया गया तथा पूज्य पिता जी को स्मरण करते हुए उनके बताए हुए पथ पर चलकर गरीब मजदूर किसान व पीड़ित जनों की सेवा का संकल्प लिया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह मंगू ने कहा कि यदि आज पूज्य बाबूजी जीवित होते तो देश के किसानों पर सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचार के विरोध में पूरे जिले में बृहद सत्याग्रह आंदोलन कर सरकार व प्रशासन की निंद उड़ा देते बाबूजी स्पष्टवादी व शोषित पीड़ित जनों के जन नेता थे। इस मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल मिश्रा, पार्षद मनीष नामदेव, पूर्व पार्षद विश्वनाथ सिंह, खारोल बाबा, श्री प्रकाश तोमर एडवोकेट, दयाशंकर सिंह, गौरव सिंह, राजेश नामदेव, अमित द्विवेदी, पंकज उपाध्याय, अविनाश पासी, प्रभात सिंह, नागेंद्र वर्मा, रवेंद्र समुद्रे, धीरेन्द्र चमकेल आदि कांग्रेस जनों ने नेता जी को श्रद्धा सुमन अर्पित की। इसी तरह उनके गृह क्षेत्र त्योंथर विधानसभा के नगर परिषद त्योंथर में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे स्वर्गीय नेता जी के प्रति श्रद्धा रखने वाले रामायण सिंह, मदसूदन सिंह, राजाराम सिंह एडवोकेट, कृष्णा तिवारी, दुर्गा सिंह, इलाही बख्श, विन्दा तिवारी, कमलाकर तिवारी, धर्मेंद्र मांझी आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गौसेवक वैभव कुमार के द्वारा किया जा रहा सराहनीय कार्य अवैध मादक पदार्थ (एम.डी.) की सप्लाई करने वाला तस्कर, पुलिस थाना विजय नगर की गिरफ्त में।
You must be logged in to post a comment.