नित बेसहारा जानवरो की सेवा एवं मूक बधिरों,अनपढों को पढ़ाया जाता है निःशुल्क। News National World/ डभौरा/ रीवा जिला अंतर्गत डभौरा के वैभव कुमार केसरवानी जो गौसेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता के नाम से जाने जाते है। बताया जाता है कि वैभव कुमार केशरवानी के द्वारा बिना किसी सरकारी सहायता के स्वयं के पैसे से कई वर्षों से आये दिन बेसहारा गायों को चारा भूसा व पानी की व्यवस्था कराते है यदि कोई जानवर बीमार पड़ जाए या जख्मी हो जाये या ठंड से तड़प रहा हो, जानकारी होने पर तत्काल पहुचकर दवा का इंतजाम कर उपचार करते है और भूखे प्यासे जानवरो को अपने गौ वाटिका में लाकर उन्हें चारा पानी की व्यवस्था करते है। इसके साथ ही निःस्वार्थ भाव से कई वर्षों से अनपढों,मूक वधिरो को विद्यालय में अपने पैसे के खर्च से उनकी पढ़ाई तक करवाते है तथा जरूरतमंदों, दिव्यांगों को अपने स्तर पर कपड़ा, दवा व खाद्य सामग्री भी प्रदान करवाया जाता है जिनके सराहनीय कार्यो की चारो ओर प्रशंसा की जा रही है। कहा जाता है कि मन में निष्ठा और लगन हो तो हर कठिन से कठिन कार्य संभव हो जाता है जिनका जीता जागता उदाहरण है समाजसेवी वैभव कुमार केशरवानी है जो निरंतर समाजसेवा में लगे रहते है जिनके सराहनीय कार्यो को देखते हुए अन्य समाजसेवियो को भी पहल करने की जरूरत है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विकास खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग त्योंथर और रीवा में मनाई गयी गरीबो के मसीहा, किसान नेता व पूर्व त्योंथर विधायक स्व- रामलखन सिंह की जयंती
You must be logged in to post a comment.