प्रदीप चौधरी। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए जिस प्रकार आप सदैव रखते है कड़ी सुरक्षा व सतर्कता का ध्यान…. ……उसी प्रकार जागरूकता और सावधानी ही है साइबर अपराधों से बचने का एकमात्र समाधान।अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम इंदौर राजेश दंडोतिया ने पुलिस टीम के साथ BSF, CSWT कैंपस के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर, सायबर अवेयरनेस के तहत अपनी 363 वी कार्यशाला में हमारे देश की सीमाओं की रक्षा के लिए विभिन्न पोस्ट पर तैनात करीब 200 BSF ऑफिसर्स को वर्तमान समय के साइबर अपराधों के प्रकारों की जानकारी दी और उन्हें पुलिस के पास आने वाली साइबर अपराधों की शिकायतों की केस स्टडी के आधार पर, विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन, फर्जी निवेश आदि के फाइनेंशियल फ्रॉड के साथ ही सोशल मीडिया से संबंधित साइबर क्राइम आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए, साइबर क्राइम होने पर नेशनल हेल्पलाइन 1930, http://www.cybercime.gov.in या इंदौर पुलिस की साइबर हेल्पलाईन न 7049124445 पर किस प्रकार शिकायत करें व पुलिस इन पर किस प्रकार कार्यवाही करती है आदि का व्यवहारिक ज्ञान देते हुए इनसे बचने के टिप्स भी दिए। उन्होंने सभी से कहा कि जिस प्रकार आप सदैव कड़ी सुरक्षा, मुस्तैदी व सतर्क रहकर दुश्मनों से देश की सीमाओं की रक्षा करते है, उसी प्रकार यदि स्मार्ट फोन व इंटरनेट का उपयोग करते समय जागरूकता और सावधानी रखेगे तो आपकी डिजिटल लाइफ भी साइबर क्रिमिनल्स से सुरक्षित रख पांएगे। अतः डिजिटल किसी भी काम को करते समय पूर्ण सावधानी रखें, फर्जी लिंक, फर्जी लोन ऐप्प, अनजान वीडियो कॉल व फर्जी निवेश प्लेटफार्म से बचकर रहे, सोशल मीडिया का संभलकर उपयोग करें और अपनी निजी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से शेयर ना करें।इस दौरान पुलिस टीम ने ऑफिसर्स को साइबर अवेयरनेस के पम्पलेट्स व स्टिकर्स भी दिए और सभी को साइबर जागरूकता लाने में स्वयं जागरूक रहकर,सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।इंदौर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के इस अभियान के तहत, यदि कोई स्कूल/कॉलेज, संस्थान, इकाई, कॉलोनी आदि में भी साइबर अवेयरनेस की कार्यशाला आयोजित करना चाहता है या कोई जानकारी चाहता है तो वह इंदौर पुलिस के नंबर 7587629846 पर संपर्क कर सकता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इन्दौर अब बढ़ा अपराधों की ओर साल के अंत में फिर अपराधियों ने रचा नया इतिहास नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी किया लोगों को Digital arrest जैसे साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक।