प्रदीप चौधरी। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर इंदौर राजेश सहाय पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर के निर्देशन में लोकायुक्त इकाई द्वारा कार्यवाही जारी है :- आरोपी- कनीराम मंडलोई पिता स्व. श्री मेहताब सिंग मंडलोई, प्रबंधक, आदिम जाति मर्यादित सहकारी शाख संस्था छोटी जामनीया तहसील पीथमपुर जिला धार एवं अन्य विवरण- आरोपी के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत प्राप्त होने पर शिकायत का सत्यापन किया गया शिकायत सत्यापन उपरांत कनीराम मंडलोई एवं उनके भाई हेम सिंह,करण सिंह,दिनेश सिंह, द्वारा चल अचल संपत्ति पर 5,60,02,400/ ₹ का व्यय किया गया है आरोपीगण द्वारा अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से 3,02,80,000/₹ की आय प्राप्त की गई ,जो व्यय आय से 84.95% अधिक है आरोपी एवं उसके भाइयों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त कर 1.कनीराम मंडलोई के निवास स्थान ग्राम जामनिया ज़िला धार पर निरीक्षक राहुल गजभिए एवं टीम द्वारा ,2.हेम सिंह के मकान न 111/1 अलंकार पैलेस इंदौर पर डी एस पी आर डी.मिश्रा , इंस्पेक्टर राजेश ओहरिया एवं टीम द्वारा , 3.छोटा जामनिया जिला धार स्थित फ़ार्महाउस पर डी एस पी दिनेश चन्द्र पटेल,इंस्पेक्टर प्रतिभा तोमर एवं टीम द्वारा, 4.भांजे करन पटेल के सदर बाज़ार मानपुर स्थित मकान पर डी एस पी प्रवीण सिंह बघेल एवं टीम द्वारा ,तथा 5. श्रीकृष्ण कॉलोनी धार स्थित मकान पर डी एस पी अनिरुद्ध वाधिया ,निरीक्षक विक्रम चौहान एवं टीम द्वारा तलाशी कार्यवाही की जा रही थी।दौरान तलाशी धार स्थित मकान पर इन्वेंटरी 30,42,342/- रुपए एवं स्वर्ण रजत आभूषण 5,22,792/- रुपए ,मानपुर स्थित मकान पर इन्वेंटरी 16,53,580/- रुपए, इंदौर स्थित मकान पर इन्वेंटरी 2,20,000/- रुपए ,ग्राम जामनिया स्थित नवनिर्मित तीन मंजिला मकान एवं मुर्गी पालन बकरा पालन फ़ार्म की इन्वेंटरी 58,00,000/- रुपए ग्राम जमुनिया स्थित आरोपी के दो मंजिला निर्मित निवास की इन्वेंटरी 61,25,763/- रुपए एवं उक्त मकान में 20,55,333/- के स्वर्ण आभूषण 2,11,168/- के रजत आभूषण 2,63,550/- रुपए नगद प्राप्त हुए हैं ।इस प्रकार आरोपीगण द्वारा पूर्व में की गई जांच में पाए गए व्यय से आरोपीगण की आय के ज्ञात स्त्रोत से कुल 4,42,13,351 /- रूपये असमानुपातिक संपत्ति धारित किया जाना पाया गया जो आरोपीगण की वैध आय की तुलना में 140% अधिक है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन त्योंथर तहसील अंतर्गत टमस नदी घाट डीह में अवैध बालू का उत्खनन जारी, प्रशासनिक अमला बेखबर नकली आखिर नकली होता है, और उस पर कानून की नकेल